फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   smart city

पब्लिक खुद बना रही अपनी सड़कें, स्मार्ट सिटी की मार्केटिंग पर खर्च होंगे एक करोड़

Sat, 28 Dec 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
smart city
बंगलूरू की पीआर एजेंसी को दी गई जिम्मेदारी, तीन साल तक करेगी काम
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम की व्यवस्था से परेशान पुराना शहर के लोग अपनी सड़क खुद बना रहे हैं और स्मार्ट सिटी की मार्केटिंग पर नगर निगम एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। स्मार्ट सिटी की छवि बनाने के लिए बंगलूरू की पीआर एजेंसी को तीन साल तक एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। साथ ही एजेंसी के लिए ऑफिस, ईवेंट, पंफलेट, होर्डिंग आदि के लिए अलग से बजट दिया जाएगा।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 22 सौ करोड़ की भारी भरकम राशि से विकास कार्य किए जाने हैं। मगर इस धनराशि से सिविल लाइंस जैसे शहर के प्रमुख इलाके को ही चमकाना है। मगर शहर के पिछड़े इलाके और बड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करने से यह प्रोजेक्ट आलोचनाओं में घिर गया है। नगर निगम में शिकायतें करके निराश हो चुके चकमहमूदनगर के लोगों ने तो पिछले दिनों अपने क्षेत्र की एक सड़क का निर्माण भी खुद ही शुरू कर दिया है। वहीं, कूड़ा निस्तारण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एसटीपी जैसी समस्याओं का भी नगर निगम अब तक कोई समाधान नहीं ढूंढ सका है। नगर निगम में शामिल 48 गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। मगर इन सबको दरकिनार कर अफसरों का स्मार्ट सिटी और इसके प्रोजेक्ट के जरिये अपना चेहरा चमकाने पर जोर है। इसके लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि से बंगलूरू की पीआर एजेंसी को स्मार्ट सिटी की मार्केटिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed