फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   smart city

स्मार्ट सिटी का ठप्पा लगा तो एक्सपो मार्ट हुआ हैंडीक्राफ्ट सेंटर

Mon, 23 Sep 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
smart city
बरेली। जिला उद्योग केंद्र के पास एक्सपो मार्ट प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी की मुहर लगने के बाद अब इसे हैंडीक्राफ्ट सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी है। पहले यह प्रोजेक्ट साढ़े दस करोड़ रुपये का था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हैंडीक्राफ्ट सेंटर में जरी-जरदोजी और बांस-बेंत के कारोबार की तरक्की पर काम होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में केंद्र में भाजपा और प्रदेश में सपा सरकार के दौरान जिला उद्योग केंद्र के पास एक्सपो मार्ट बनाने की तैयारियां शुरू हुई थीं। तय हुआ था कि साढ़े दस करोड़ की लागत से यहां 7500 वर्ग मीटर जमीन पर यह प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा। यहां बरेली के हस्तशिल्प उत्पादों को दुनिया में पहचान दिलाने की दिशा में काम होगा। जरी-जरदोजी और बांस-बेंत के कारोबार को बेहतर करने के लिए ट्रेनिंग सेंटर, निर्यात और प्रदर्शन के लिए व्यवस्था होगी। मगर राजनीतिक उदासीनता के चलते यह प्रोजेक्ट परवान नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

बरेली के स्मार्ट सिटी में चयनित होने के बाद अब इसी स्थान पर एक्सपो मार्ट की जगह हैंडीक्राफ्ट सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब सरकार बदल चुकी है, प्रोजेक्ट का नाम भी बदल गया है। कार्यदायी संस्था उद्योग विभाग की जगह स्मार्ट सिटी हो गई है। स्मार्ट सिटी में चयनित होने के बाद इस प्रोजेक्ट के परवान भरने के साथ ही जंगल बन चुके यहां के एरिया के दिन भी अब बदल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी बाजार से जोड़ा जाएगा हैंडीक्राफ्ट सेंटर
करीब 50 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत हैंडीक्राफ्ट सेंटर को विदेशी बाजार से जोड़ा जाएगा। यहां एक बाजार भी होगा, जहां उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे और कामगारों को एक्सपर्ट से ट्रेनिंग देने के लिए निफ्ट से करार किया जाएगा। कामगारों के काम की स्थिति और जीवन स्तर सुधारने की दिशा में काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed