फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart Cities and tax are not giving

स्मार्ट शहर चाहिए और टैक्स दे नहीं रहे

Tue, 10 May 2016 01:48 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 10 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
करदाताओं को 15 मई तक टैक्स अदा करने पर 15 प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान किया गया है। नगर निगम बोर्ड ने जब इस आशय का प्रस्ताव पिछले महीने पारित किया था तो इसका उद्देश्य ज्यादा कर वसूली के साथ इमानदार करदाताओं को छूट देकर जल्दी टैक्स जमा करने के लिए प्रोत्साहित करना था। छूट मिलने के बाद भी लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। 24 दिन बीतने के बाद 1.42 लाख में से मात्र 3500 करदाताओं ने टैक्स चुकाया।  
विज्ञापन

दो साल पहले तक नगर निगम की अधिकांश टैक्स वसूली क्लोजिंग वर्ष के फरवरी और मार्च में होती थी। वर्ष 2015-16 में प्रथम तीन महीने में कर वसूली बढ़ाने के लिए नगर निगम ने साल के प्रथम तीन महीने तक टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को 10 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया। वर्ष 2016-17 में नगर निगम बोर्ड ने पहले एक महीने तक (16 अप्रैल से 15 मई तक) आवासीय और व्यवसायिक कर जमा करने वाले करदाताओं को 15 प्रतिशत छूट देने का प्रस्ताव पारित किया। शहर में 1.42 लाख करदाताओं में मात्र 3500  करदाताओं ने ही टैक्स जमा करके छूट का फायदा उठाया है। इनमें भी अधिकांश करदाता आवासीय हैं। छूट की अवधि में छह दिन पहले तक मात्र 82 लाख की कर वसूली हो पाई। 10 हजार से ज्यादा व्यवसायिक करदाता छूट लेकर भी टैक्स चुकाने में अपना नुकसान समझ रहे हैं। आउटसोर्सिंग एजेंसी के सर्वे में चिह्नित 60 हजार नए करदाता टैक्स अदा करने में रुचि नहीं दिखा रहे। हजारों करदाताओं को टैक्स की डबल डिमांड भेज दी गई। इससे भी कर वसूली लक्ष्य से कम हुई। 
विज्ञापन

---------------------
करदाता नगर निगम में आकर अपना टैक्स चुकायें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। 15 मई तक टैक्स जमा करने वाले करदाता 15 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद छूट नहीं मिलेगी। हम चाहते हैं कि छूट का फायदा अधिक से अधिक करदाताओं को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ईश शक्ति कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed