फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smack smuggling accused arrested, sent to jail

Bareilly News: स्मैक के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 25 Oct 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 25 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggling accused arrested, sent to jail
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की चर्चित महिला तस्कर हफीजन के घर स्मैक लेकर जा रहे टिटौली निवासी शरीफ अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उसके पास से 526 ग्राम स्मैक बरामद की गई। 1.4 किलो कट पाउडर और 452 ग्राम सफेद पाउडर भी उसके पास से मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सटीक सूचना पर आरोपी स्मैक की आपूर्ति करने से पहले ही दबोच लिया गया। इस दौरान मोहल्ला सराय निवासी हफीजन, उसका बेटा मोनिस व कस्बे का ही अफजल फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अन्य तीनों के साथ मिलकर कस्बा और आसपास के गांवों में स्मैक की तस्करी करता है। बुधवार रात भी वह स्मैक लेकर हफीजन के पास जा रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। स्मैक बरामद होने के बाद पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को शरीफ अहमद को जेल भेज दिया गया। अन्य तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed