फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smack smuggler Nadeem will remain behind bars for a year

Bareilly News: एक साल तक सलाखों के पीछे रहेगा स्मैक तस्कर नदीम

Wed, 27 Mar 2024 04:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggler Nadeem will remain behind bars for a year
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। कस्बे के चर्चित स्मैक तस्करों के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने वार्ड 11 निवासी नदीम उर्फ मुन्ना पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस एक्ट के तहत उसकी एक साल तक जमानत नहीं हो सकेगी। मुन्ना थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नदीम कई साल से मादक पदार्थ और स्मैक तस्करी का धंधा यूपी, उत्तराखंड समेत कई प्रदेश में कर रहा था। तीन साल पहले 2021 में उसके खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में स्मैक तस्करी का पहला मुकदमा लिखा गया था। तब से अब तक नदीम के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज थाने में स्मैक चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उसका स्मैक का धंधा बरेली समेत उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान व दिल्ली में फैला हुआ है। कई बार जेल जाने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। 17 जनवरी को उसके घर से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 4.82 किलो स्मैक की खेप बरामद करके उसे जेल भेजा था। डीएम व एसएसपी ने सोमवार को पिट की कार्रवाई कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। नदीम थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इससे पहले भी पुलिस कस्बा निवासी मो शाहिद उर्फ कल्लू डॉन और रियासत हुसैन पर पिट की कार्रवाई कर चुकी है। दोनों तस्कर जेल में हैं, नदीम भी अब एक साल जेल में रहेगा।
विज्ञापन

-----

इन स्मैक तस्करों पर भी हो पिट की कार्रवाई
शाहिद उर्फ कल्लू, रियासत, शराफत हुसैन उर्फ भाईजान, रिफाकत, नदीम आदि ने स्मैक को कई प्रदेश में सप्लाई करके कस्बे को और बदनाम किया है। यही वजह है कि पुलिस ने तीन स्मैक तस्करों पर पिट की कार्रवाई की है। बावजूद दर्जनभर से ज्यादा मुकदमों वाले शराफत हुसैन उर्फ भाईजान, रिफाकत जैसे चर्चित स्मैक तस्कर पी ऐसी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस इनके खिलाफ पिट की कार्रवाई से क्यों बच रही है, इसकी काफी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed