फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   smack smuggler house demolished

नकटिया में इस्लाम के एक और भवन पर चला बुल्डोजर

Fri, 12 Nov 2021 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
smack smuggler house demolished
नकटिया पर स्मेक तस्कर के मकान पर बीडीए ने कार्रवाई।
बरेली। स्मैक तस्कर इस्लाम के नकटिया स्थित भवन पर बीडीए ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर चला दिया। बीडीए ने बताया कि भवन बगैर नक्शा पास कराए बनाया गया था, इसलिए कार्रवाई की गई। इस्लाम दिल्ली जेल में बंद ढाई लाख के इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला का भतीजा है।
विज्ञापन

इस्लाम फतेहगंज पूर्वी के स्मैक तस्कर प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे के गैंग में काम करता है। शहीद का बरेली समेत कई राज्यों में तस्करी का जाल फैला हुआ है। बीते दिनों पुलिस ने शहीद को गिरफ्तार कर लिया था। स्मैक तस्करों के खिलाफ जब पुलिस का अभियान चला तो उसका मुख्य गुर्गा तैमूर उर्फ भोला सरेंडर करके जेल चला गया। तैमूर की बरेली से लेकर दिल्ली पुलिस तक को तलाश थी। इसके बाद इस्लाम का नाम सामने आया। तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई के तहत तस्करों की संपत्ति चिह्नित कर ढहाने का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने इस्लाम की संपत्ति के बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि नकटिया चौकी के सामने टायरों का एक शोरूम खोला है। इसके अलावा उमरिया में भी उसका एक मकान है। बीडीए ने बीते माह शोरूम और मकान को ढहा दिया था। बृहस्पतिवार को बीडीए ने नकटिया स्थित उसका दूसरा मकान भी ढहा दिया। यह मकान उसकी पत्नी शाहिदा के नाम वर्ष 2017 में खरीदा था। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से स्मैक तस्करों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed