फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smack mafia Usman, gangster on wife Rehana and son

स्मैक माफिया उस्मान, पत्नी रेहाना और बेटे पर गैंगस्टर

Fri, 10 Dec 2021 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Smack mafia Usman, gangster on wife Rehana and son
रेहाना और उस्मान।
25 साल से कर रहे हैं स्मैक तस्करी, रेहाना और बेटे फैजान की तलाश
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड में फैला है जाल, बनाई है करोड़ों रुपये की संपत्ति
बरेली। हिस्ट्रीशीटर स्मैक तस्कर उस्मान को माफिया घोषित करने के बाद अब उस पर परिवार समेत गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गैंग में उसकी पत्नी रेहाना और उसके बेटे फैजान उर्फ राजा बाबू को भी पुलिस ने शामिल किया है। इनमें से उस्मान जेल में है और रेहाना व फैजान को पुलिस तलाश रही है।
फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी में रहने वाला उस्मान और उसकी पत्नी रेहाना बड़े स्मैक तस्कर हैं। वे 25 साल से स्मैक तस्करी में लिप्त हैं और यूपी-उत्तराखंड में इनका बड़ा नेटवर्क है। स्मैक तस्करों पर लगातार हो रही कार्रवाई की कड़ी में पिछले दिनों पुलिस और बीडीए ने कस्बे में हाईवे किनारे उसकी सात दुकानों और दस बीघा जमीन की चहारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद एसटीएफ ने उस्मान को बहेड़ी से एक करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन बारादरी से उसका बेटा फैजान फरार चल रहा है। अब रेहाना और फैजान फतेहगंज पश्चिमी से भी वांछित हो चुके हैं।
विज्ञापन

करोड़ों की संपत्ति का मालिक है उस्मान
माफिया उस्मान का फतेहगंज पश्चिमी में लोधीनगर चौराहे के पास 500 वर्ग गज का शोरूम, कुम्हार चौक के पास 150 वर्ग गज में एक दुकान व मकान, कपड़ा बाजार में तीन मंजिला आलीशान कोठी, तीन दुकानें शाही चौराहे से आगे टंकी के पास, शहर में मिनी बाईपास के पास किला रोड पर छह सौ वर्ग गज का प्लाट, इज्जतनगर क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में दो सौ वर्ग गज का दो मंजिला मकान है। इसके अलावा हिंद टाकीज के पीछे कार बाजार में एक दुकान, मीरापुर गांव के पास सौ बीघा कृषि भूमि है। कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस्मान पर 19 और रेहाना पर छह मुकदमे
स्मैक तस्कर उस्मान के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के मामले भी शामिल हैं। उसकी पत्नी रेहाना पर भी छह मुकदमे दर्ज हैं। इनके बेटे फैजान उर्फ राजा बाबू पर भी किला, कोतवाली, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed