फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Slow speed of Qutub Khana bridge, wait till February

Bareilly News: कुतुबखाना पुल की सुस्त रफ्तार, फरवरी तक करिये इंतजार

Thu, 07 Dec 2023 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 07 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Slow speed of Qutub Khana bridge, wait till February
बरेली। कुतुबखाना पुल का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा होने के आसार नहीं हैं। 13 महीने में 80 फीसदी काम हुआ है। अभी 20 फीसदी निर्माण होना है। इसमें तीन माह लगने के आसार हैं। शहरवासियों को फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत कुतुबखाना पुल का निर्माण अक्तूबर 2022 में शुरू हुआ था। नवंबर 2023 तक सिर्फ 81 फीसदी निर्माण पूरा हो पाया। इधर, पुल के निर्माण में देरी से कारोबार को नुकसान हो रहा है। छोटे-बड़े एक हजार से अधिक व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। एक-एक दिन भारी पड़ रहा है। देरी को लेकर जनप्रतिनिधि भी सवाल उठाते रहे हैं। नगर आयुक्त व मंडलायुक्त इसकी प्रगति की समीक्षा कर रही हैं, लेकिन कार्यदायी संस्था की मनमानी से काम को तेजी नहीं मिल पा रही है। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के एमडी को तलब करके 31 दिसंबर तक काम पूरा करने का आदेश दिया था, लेकिन वह बेअसर साबित हो रहा है।
विज्ञापन

कोट
मैंने निरीक्षण कर काम को रफ्तार देने के आदेश दिए हैं। सेतु निगम के अधिकारी कार्यदायी संस्था के साथ समन्वय करके तेजी से काम कराएंगे, ताकि देरी न होने न पाए। - संजय तिवारी, महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को 31 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। देरी होने पर कार्रवाई की जाएगी। -निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त

हादसों की वजह से प्रभावित हुआ काम
पुल निर्माण के दौरान पहले मजदूर की जान गई, फिर राहगीर की मौत हो गई। 20 दिन में दो हादसे हो गए। एक मजदूर घायल हुआ। इस वजह से भी काम प्रभावित रहा।
अफसरों के दावे झूठे
कारोबार का बुरा हाल है। यही हाल रहा तो आगे और नुकसान होगा। अधिकारियों ने अब तक जो भी दावे किए हैं, वे झूठे साबित हुए हैं। - दीपक अग्रवाल, व्यापारी
किसी भी सूरत में 31 दिसंबर तक काम पूरा नहीं हो पाएगा। कार्यदायी संस्था ने शुरू से देरी की और अफसर कागजी दावे करते रहे। - हरीश जुनेजा, कुतुबखाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed