फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Slow pace of overbridge construction, 29 percent work still incomplete

Bareilly News: ओवरब्रिज निर्माण की रफ्तार सुस्त, 29 फीसदी काम अभी भी अधूरा

Thu, 12 Feb 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of overbridge construction, 29 percent work still incomplete
जून तक निर्माण करना है पूरा, रेलवे के हिस्से का काम अभी अधूरा, एप्रोच रोड, सर्विस रोड, साइड वॉल, लाइटिंग, रंगाई-पुताई आदि काम भी होना शेष, सेतु निगम ने 23 अगस्त 2024 को शुरू किया था काम
विज्ञापन

बरेली। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के फरीदपुर-बुखारा मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। 17 महीने में 71 फीसदी काम ही हो सका है। निर्माण पूरा करने की समयसीमा जून 2026 निर्धारित है। यानी साढ़े चार माह में अभी 29 फीसदी काम को पूरा किया जाना है। इसमें रेलवे के हिस्से का काम भी है। फिलहाल रेलवे की ओर से गडर रखने का काम कराया जा रहा है। इसके अलावा, एप्रोच रोड, सर्विस रोड, साइड वाॅल, लाइटिंग, रंगाई-पुताई आदि काम होने शेष हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने पितांबरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण 23 अगस्त 2024 को शुरू किया था। विभाग का दावा था कि जून 2026 में काम पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन निर्धारित समय सीमा नजदीक आने के बावजूद कई काम होने बाकी हैं। रेलवे अभी अपने हिस्से का काम करा रहा है, जिसके इसी माह पूरा होने की उम्मीद है। मार्च में होली के बाद सेतु निगम अपने हिस्से का शेष काम कराएगा। बड़े कामों में एप्रोच और सर्विस रोड के साथ ही साइड वॉल का काम होना है। जिस रफ्तार से निर्माण हो रहा है उसे देखकर जून तक काम पूरा होने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण की धीमी प्रगति का सीधा असर आमजन पर पड़ रहा है। मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से राहगीरों को लंबा चक्कर काट आना-जाना पड़ रहा है। धूल-मिट्टी के कारण भी आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।
...............
दो लाख की आबादी को पांच किमी घूमकर आना-जाना पड़ रहा
फरीदपुर कस्बा की आबादी करीब दो लाख है। आवागमन में पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग बड़ी समस्या थी। दिन में कई घंटे बंद होने से रोजाना जाम लग रहा था। ओवरब्रिज का निर्माण होने से इनकी यह समस्या दूर होगी। फिलहाल, क्रॉसिंग बंद चल रही है और राहगीरों को पांच किलमीटर घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। लोग गौसगंज नहर फाटक से होकर बोखारा बदायूं की तरफ जाते हैं। इससे बुजुर्गो, महिलाओं, छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। ब्यूरो
................
बोले ग्रामीण...........
पिछले 17 माह से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है लेकिन अभी तक पुल का ही काम पूरा नहीं हो सका है। कई कार्य अधूरे पड़े हैं। बुजुर्गों, मरीजों और क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को खासी परेशानी हो रही है।
- आकाश गुप्ता, लाइन पार मठिया।
.......
डीआरएम से लेकर अन्य अधिकारियों को कई बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर व सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर काम जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की लेकिन ठेकेदार शिकायत पर गौर नहीं किया गया।

- विपिन सिंह, बुखारा रोड।
.........................................
फरीदपुर-बुखारा मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। 71 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य जून 2026 तक पूरे हो जाएंगे। जल्द राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
- अजय कुमार, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed