फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Slogans infavour of Pakistan in front of BJP leader at bareilly

भाजपा नेता के सामने लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 18 Feb 2019 03:41 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 18 Feb 2019 03:41 AM IST
विज्ञापन
Slogans infavour of Pakistan in front of BJP leader at bareilly
सांकेतिक तस्वीर

पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत के बाद हर तरफ गम और गुस्से का माहौल है। अपने शहर में भी तीन दिनों से लगातार उग्र विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच रविवार को शहर के गुलाबनगर में एक प्रदर्शन के वायरल हुए वीडियो में कुछ युवकों को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते सुनकर लोग चौंक उठे।

विज्ञापन


यह वीडियो लोगों के मोबाइल पर पहुंचना शुरू हुआ तो वे गुस्से से भर उठे। जिस कार्यक्रम में देशविरोधी नारेबाजी की गई, उसमें भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री नाजिया आलम भी मौजूद थीं। हालांकि वह इस बात से इंकार कर रही हैं कि इस प्रदर्शन में ऐसी कोई हरकत हुई थी।
विज्ञापन


रविवार को आईसेफ  उत्तर प्रदेश की ओर से सीआरपीएफ के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। टीम के सदस्यों ने गुलाबनगर बजरिया से लेकर किले तक कैंडल मार्च निकाला और फिर गुलाबनगर बजरिया के चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने जब नारेबाजी शुरू की तो कुछ खुराफातियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वीडियो में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा एक बार नहीं बल्कि कई बार लगाए जाते हुए सुनाई दे रहा है। बाद में प्रदर्शन में शामिल दूसरे लोगों ने ये नारे लगा रहे युवकों को शांत किया। इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री नाजिया आलम भी मौजूद थीं। 

देर शाम यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल होने लगा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद संगठन से जुडे़ लोग इसके बचाव में आ गए। प्रदर्शन के दौरान आईसेफ  के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद आरिम अली चिश्ती, रूबीना शम्सी, सैय्यद रईस आलम, शहरोज खान, आशु बेग, इमरान खान, अरशद पठान, नाजिम गद्दी, फैसल खान, अहद खां, रजत कुमार, इमरान खान, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

कई बार ऐसा होता है कि नारेबाजी के दौरान जोश में लोग भूल जाते हैं कि जिंदाबाद कहां कहना है और मुर्दाबाद कहां कहना है। वैसे यह कार्यक्रम मोहल्ले के लोगों का था। मैं भी इसमें शामिल थी लेकिन पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाए गए। सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है। - नाजिया आलम, प्रदेश मंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ

इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। अगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की मंत्री नाजिया आलम की मौजूदगी में ऐसा हुआ है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले को संगठन की जानकारी में लाया जाएगा और इस पर कार्रवाई भी होगी। - दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय महामंत्री, बृज क्षेत्र

पूरा देश गम और गुस्से में है। इस बीच ऐसा होना काफी गंभीर मामला है। वीडियो की जांच कराकर प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed