फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Slip disc problem increasing among youth due to heavy lifting in gym

Bareilly News: जिम में अधिक भार उठाने से युवाओं में बढ़ रही स्लिप डिस्क की समस्या

Mon, 09 Dec 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Slip disc problem increasing among youth due to heavy lifting in gym
बरेली। बदलती जीवनशैली में 17 से 25 वर्ष के युवा भी स्पाइन स्लिप डिस्क की चपेट में आ रहे हैं। जिम में क्षमता से अधिक भार उठाना इसकी सबसे बड़ी वजह है। पहले यह समस्या 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में सामने आती थी। ये बातें सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली में न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सतनाम एस छाबड़ा ने कहीं।
विज्ञापन

आईएमए के सम्मान समारोह में रविवार को आए न्यूरो व स्पाइन सर्जन डॉ. सतनाम ने कहा कि जिम करने के दौरान अति उत्साह में उठाया गया भार युवाओं के लिए दर्दनाक साबित हो रहा है। लक्षण के रूप में युवाओं को कमर दर्द, चलने में परेशानी, सुन्नपन होने की समस्या सामने आती है। ऐसे मामलों में प्राथमिक रूप से दवा दी जाती है। फिजियोथेरेपी के बाद सर्जरी से समस्या का समाधान किया जाता है।
विज्ञापन

कहा कि 20 साल पहले इतनी सुविधा नहीं थी। न्यूरो सर्जरी पहले आसान नहीं थी, लेकिन समय के साथ अत्यधिक उपकरणों से यह सुलभ हो गई है। काफी लोग भ्रम में रहते हैं, जबकि एंडोस्कोपिक सर्जरी से खतरा एक प्रतिशत से भी कम हो जाता है। वर्तमान समय में सर्जरी के लिए दूरबीन, एंडोस्कोपी, नेविगेशन तकनीक, रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शुक्ला, सलिल शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख हस्तियां हुईं सम्मानित
बरेली। आईएमए सभागार में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, आईएमए स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. पीके अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसमें मशहूर शायर वसीम बरेलवी, पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर, पूर्व विधायक एवं वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजेश अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम कुमार, न्यूरो सर्जन डॉ. सतनाम सिंह छाबरा, समाजसेवी शारदा भार्गव और अजंता स्वीट्स के चेयरमैन राम अवतार आहूजा को सम्मानित किया गया।आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. रतन पाल सिंह, डॉ. शिवम कमठान, डॉ. विनोद पगरानी, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed