फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Slept for a whole year, now wake up... how will we move ahead in the race of cleanliness?

Bareilly News: सालभर सोए, अब जागे... स्वच्छता की दौड़ में कैसे निकलेंगे आगे

Sat, 15 Feb 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Slept for a whole year, now wake up... how will we move ahead in the race of cleanliness?
बरेली। नगर निगम के अफसर स्वच्छता की दौड़ में नंबर वन आने का दम भरते रहे, पर हकीकत में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सालभर बेपरवाह बने रहे। अब शहर में स्वच्छता का हाल जानने के लिए किसी भी दिन केंद्रीय टीम आ सकती है। इस हड़बड़ी में जिम्मेदारों की नींद टूटी है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्यामगंज में सफाई कराई गई।
विज्ञापन

इससे पहले शहर में सफाई के खराब हालात को लेकर अमर उजाला लगातार जिम्मेदारों को आईना दिखाता रहा। तीन अलग-अलग बिंदुओं पर खबरें प्रकाशित कीं। नगर आयुक्त ने इसका संज्ञान लिया तो स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रवर्तन दल के साथ सड़कों पर उतरी।
विज्ञापन

उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह टीम के साथ श्यामगंज पहुंचे। चौराहे से ही सफाई अभियान शुरू किया गया। लोगों को जागरूक भी किया गया।
अतिक्रमण व गंदगी के मामले में श्यामगंज अव्वल है। यहां फल विक्रेताओं का सड़ा हुआ माल गिरा रहता है। इससे बदबू आती हैं। वहीं अतिक्रमणकारियों का कचरा भी सड़कों पर पड़ा रहता है। साथ मौजूद प्रवर्तन दल अतिक्रमण हटवाएगा, ताकि साफ-सफाई बेहतर तरीके से की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed