{"_id":"6704829d76629e12590e5527","slug":"sleeper-bus-going-to-delhi-collides-with-toll-plaza-bareilly-news-c-4-bly1015-497110-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिल्ली जा रही स्लीपर बस टोल प्लाजा से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिल्ली जा रही स्लीपर बस टोल प्लाजा से टकराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज (बरेली)। चालक को झपकी आने पर लखीमपुर खीरी से दिल्ली जा रही 50 सवारियों से भरी स्लीपर बस टोल प्लाजा से टकरा गई। हादसे में सवारियां बाल-बाल बचीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बस से बाहर निकाला। यात्रियों ने चालक पर नशा करके वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए खरी-खोटी सुनाई।
लखीमपुर खीरी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस रात करीब 11 बजे हाफिजगंज के लभेड़ा टोल प्लाजा पर चालक को झपकी आने से टोल के डिवाइडर में जा घुसी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग बस की तरफ दौड़े। आनन-फानन में बस में फंसे लोगों को निकाला गया।
इसके बाद यात्रियों ने चालक को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए हंगामा किया। मौके पर काफी भीड़ लग गई। स्थानीय लोग भी जुट गए। उन्होंने यात्रियों को समझाकर बस को गंतव्य के लिए रवाना किया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। संवाद