{"_id":"673e5e01e2945ef4e20a6af4","slug":"sleeper-and-ac-third-class-additional-coaches-will-be-installed-in-90-trains-from-december-bareilly-news-c-4-bly1015-525305-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिसंबर से 90 ट्रेनों में लगेंगे स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिसंबर से 90 ट्रेनों में लगेंगे स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
बरेली। दिसंबर से फरवरी तक ट्रेनों के निरस्तीकरण और इसी बीच जनवरी 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ के मद्देनजर बरेली होकर गुजरने वाली 90 ट्रेनों में रेलवे स्लीपर व एसी तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाएगा। कई ट्रेनों में सामान्य कोचों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इससे लोगों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद है।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने कोहरे के मद्देनजर दिसंबर से फरवरी तक के लिए 14 ट्रेनों को निरस्त और 34 के फेरों में कटौती करने की सूचना पहले ही जारी कर दी है। इस बार जनवरी में जहां ट्रेनों की संख्या कम होगी, वहीं प्रयागराज में महाकुंभ के कारण यात्रियों का दबाव बढ़ेगा। कुंभ के लिए लोगों ने अभी से टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। सर्दियों का सीजन होने के कारण स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी के टिकटों की ज्यादा मांग है। बरेली होते हुए प्रयागराज जाने-आने वाली ट्रेनों में अभी से सीटें फुल होने लगी हैं। ऐसे में रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
बरेली होते हुए गुजरने वाली जिन 90 ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाने हैं, उनमें से ज्यादातर प्रयागराज, वाराणसी, हरिद्वार और योग नगरी ऋषिकेश आती-जाती हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में एक ओर ट्रेनों का निरस्तीकरण शुरू होगा तो दूसरी ओर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। संवाद