{"_id":"61a1304e926b1554c60f653a","slug":"slaughting-bareilly-news-bly46737601","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी करने वाले चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी करने वाले चिह्नित
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर के गांव फरीदापुर चौधरी के पीछे किला नदी किनारे गोकशी करने के मामले में पुलिस ने आसपास गांवों के चार-पांच पशु तस्करों को चिह्नित कर लिया है। तीन टीमें इनकी गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। वहीं, इस मामले में कर्मचारीनगर चौकी के स्टाफ की भूमिका संदिग्ध होने के चलते कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
बुधवार रात राष्ट्रीय योगी सेना गोरक्षा प्रकोष्ठ के हिमांशु पटेल ने फरीदापुर चौधरी के पीछे किला नदी किनारे गोकशी होने की पुलिस से शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को वह अपने साथी भूपेंद्र मौर्य, मनु गिरि और सुभाष मौर्य के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां तमाम गोवंश के अवशेष पड़े मिले। इज्जतनगर पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो गोकशी की पुष्टि हुई। इसके बाद हिमांशु की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया कि इस मामले में आसपास गांवों के ही चार-पांच तस्करों के नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारीनगर चौकी के कुछ स्टाफ की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। इसकी जांच करके रिपोर्ट एसएसपी को भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।