फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sixth woman's murder boils over, six hours jam on Shergarh road

Bareilly News: छठवीं महिला की हत्या से उबाल, शेरगढ़ रोड पर छह घंटे जाम

Fri, 25 Aug 2023 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 25 Aug 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Sixth woman's murder boils over, six hours jam on Shergarh road
शाही (बरेली)। चार माह में छह महिलाओं की हत्या का आक्रोश बृहस्पतिवार को सड़क पर दिखाई दिया। बुधवार को वीरावती की हत्या से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को शाही-शेरगढ़ रोड पर बुझिया माइनर के पास तीन जगह अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे तो दो सीओ के साथ कई थानों की पुलिस पहुंच गई। एक सप्ताह में खुलासे के आश्वासन पर छह घंटे बाद लोगों ने सड़क को खाली किया।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र में पांच मई से अब तक छह महिलाओं की हत्या हो चुकी है। एक महिला के परिजनों ने शिकायत नहीं की पर पांच मामलों में रिपोर्ट दर्ज हुई है। कुछ मामलों में नामजदगी व गिरफ्तारी भी की गई है। इसके बावजूद खेत या सुनसान सड़क पर जाने वाली महिलाओं की हत्या का सिलसिला जारी है। बुधवार को सेवा ज्वालापुर निवासी वीरावती की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। वीरावती के परिजनों के साथ भीड़ ने सुबह 10 बजे शाही-शेरगढ़ रोड पर कई जगह पेड़ काटकर डाल दिए। कहीं ट्रैक्टर तो कहीं बुग्गी खड़ी करके जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आसपास के पांच और थानों की पुलिस व पीएसी बुला ली गई। नारेबाजी कर रहे लोग हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इनमें मृतका की भतीजी सावित्री, ननद लौंगश्री व मीना के साथ ही महिलाएं मोर्चा संभाल रही थीं। कई ग्रामीण भी साथ थे। इन लोगों का कहना था कि वीरावती की हत्या का तत्काल खुलासा कर आरोपी को जेल भेजा जाए। कोई परिवार को मुआवजा तो कोई सरकारी नौकरी की मांग कर रहा था। सीओ मीरगंज हर्ष मोदी व सीओ बहेड़ी ने लोगों को समझाया। एक सप्ताह में खुलासे का भरोसा दिलाया। एसडीएम उदित पवार ने मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed