दो दिन मुश्किल होगा सफर: हापुड़ यार्ड और ट्रैक के मरम्मत कार्यों के कारण छह ट्रेनें निरस्त, तीन के रूट बदले
बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। तीन ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जाएगा और पांच ट्रेनों को रिशेड्यूल कर 5:30 घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़-गाजियाबाद रेल खंड में हापुड़ यार्ड और ट्रैक के मरम्मत कार्यों के चलते रविवार को साढ़े छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। तीन ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जाएगा और पांच ट्रेनों को रिशेड्यूल कर 5:30 घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। ट्रेनों को रिशेड्यूल किए जाने के कारण सोमवार को भी यात्रियों को समस्या होगी।
ट्रेनों को निरस्त किए जाने के कारण आरक्षित टिकटों के रिफंड का काम शुरू कर दिया गया है। काउंटर से टिकट लेने वाले यात्री शनिवार को ही टिकट निरस्त कराकर रिफंड के लिए पहुंचने लगे। शनिवार को 352 काउंटर टिकट रिफंड किए गए।
ये ट्रेन की गईं निरस्त
रविवार को निरस्त की गईं ट्रेनों में अप-डाउन 12583/84 लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिलन, 15035/36 काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 25035/36 मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा 20506 राजधानी एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस और 13258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को गाजियाबाद से टावरी, मुरादाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।
लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चलेंगी
रविवार को मेगा ब्लॉक के कारण लंबी दूरी की 12204 अमृतसर-सहसरसा एक्सप्रेस को अमृतसर से 5:30 घंटे, 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस को 4:30 घंटे, 15116 नई दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस को 2:30 घंटे, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को 2:30 घंटे और 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को 2:00 घंटे की देरी से चलाया जाएगा।यह भी पढ़ें- राहत की खबर: बिना टोल टैक्स के लाल फाटक ओवरब्रिज पर भरिए फर्राटा, वसूली पर प्रतिबंध बरकरार
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि हापुड़-गाजियाबाद रेल खंड में रविवार को मेगा ब्लॉक के कारण छह ट्रेनों को रद्द किया गया है। तीन ट्रेनों को रूट बदल कर और पांच ट्रेनों को रिशेड्यूल कर देरी से चलाया जाएगा। इस कारण सोमवार को भी कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी।