{"_id":"6472c0d1cbfe7ca04601bfe8","slug":"toll-tax-will-not-be-imposed-on-lal-fatak-over-bridge-in-bareilly-2023-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: बिना टोल टैक्स के लाल फाटक ओवरब्रिज पर भरिए फर्राटा, वसूली पर प्रतिबंध बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: बिना टोल टैक्स के लाल फाटक ओवरब्रिज पर भरिए फर्राटा, वसूली पर प्रतिबंध बरकरार
Sun, 28 May 2023 08:22 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 May 2023 08:22 AM IST
सार
करीब दो साल पहले टोल वसूली समाप्त करने का सर्कुलर रक्षा मंत्रालय से जारी हुआ था। लेकिन आय का अहम जरिया बताते हुए टोल वसूली के लिए मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
लाल फाटक पुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के लाल फाटक ओवरब्रिज पर आवाजाही शुरू होने के बाद टोल वसूली को लेकर चल रहा असमंजस अब थम गया है। करीब दो साल पहले टोल वसूली समाप्त करने का सर्कुलर रक्षा मंत्रालय से जारी हुआ था। लेकिन आय का अहम जरिया बताते हुए टोल वसूली के लिए मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। दिशा-निर्देश मिलने तक यहां टोल वसूली पर प्रतिबंध बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
करीब पांच साल पहले लाल फाटक ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पूर्व में प्रस्तावित निर्माण कार्य सेना की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) को लेकर प्रभावित था। इसके बाद कैंट बोर्ड की भूमि अधिग्रहण को लेकर पेच फंसा। रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार जमीन के बदले जमीन पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन
हालांकि, जमीन न मिलने पर जमीन के बदले वर्तमान सर्किल दर से धनराशि को लेकर सहमति बनी। आखिर में सहमति के आधार पर निर्माण कार्य शुरू हुआ। निर्माण शुरू होने से टोल वसूली प्रभावित होने लगी। फिर कोरोना महामारी और लॉकडाउन से टोल बंद हो गया। मामला बोर्ड में उठा तो कैंट बोर्ड से नया टेंडर हुआ। तभी टोल वसूली बंद करने का पत्र जारी हुआ।
विज्ञापन