फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six thousand toilets First installment of construction

छह हजार शौचालयों के निर्माण को पहली किश्त जारी

Wed, 14 Jun 2017 12:58 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 14 Jun 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Six thousand toilets First installment of construction
Earn Money
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव परमेश्वर अय्यर ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए डीएम और सीडीओ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के  लिए कहा कि हर घर में शौचालय हो और उसका इस्तेमाल होना चाहिए। डीएम डॉ. पिंकी जोवल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीपीआरओ को छह हजार शौचालय निर्माण की धनराशि की प्रथम किश्त अवमुक्त करके काम तीन दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत वार निर्मित होने वाले शौचालय को सूचीबद्ध करें और उनके निर्माण के लिए दैनिक लक्ष्य बांटें। प्रतिदिन जनपद में कितने शौचालय बने उसकी रिपोेर्ट उन्हें भी भेजें। उन्होंने गांव की महिलाओं और पुरुषों को जागरूक करने को कहा। जिले पर धनराशि उपलब्ध होने पर शौचालय बनाए जाने में देरी क्यों हो रही है। शौचालय निर्माण में महिला सेल्फ  हेल्प ग्रुप की सहभागिता लें। शौच के लिए जब शौचालय का साधन उपलब्ध होगा तो महिला, पुरुष और बच्चे खुले में शौच को नहीं जाएंगे। इससे जिले को ओडीएफ  होने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन में तेजी से प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 7,435 गांव ओडीएफ  हो चुके हैं। शामली जिला ओडीएफ हो गया है। हमें भी उसी गति से काम करना है। ओडीएफ  गांवों एवं शौचालय निर्माण आदि का वेरीफिकेशन अवश्य कराते रहें। हमारा मकसद है हर परिवार में शौचालय हो और उसका उपयोग किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed