{"_id":"6b05ef3f736762f3060fdffb","slug":"six-thousand-people-took-flights-in-15-days-paying-double-the-fare-bareilly-news-c-4-bly1015-1013690-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दोगुने किराया देकर 15 दिन में छह हजार लोगों ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दोगुने किराया देकर 15 दिन में छह हजार लोगों ने भरी उड़ान
विज्ञापन
अब 35 फीसदी तक कम हुआ किराया, बंगलूरू और नवी मुंबई के टिकटों की अब भी मांग
बरेली। त्योहारों के दौरान हवाई किराया दोगुना होने के बावजूद यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई। नौ से 23 नवंबर तक, 15 दिनों में बरेली हवाई अड्डे पर 15 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन हुआ है। हालांकि, अब त्योहार के बाद किराये में 35 फीसदी तक की कमी आई है।
त्योहार के सीजन में बरेली-नवी मुंबई के बीच किराया 28 हजार और बरेली-बंगलूरू के बीच 32 हजार रुपये तक पहुंच गया था। टिकटों की मांग बढ़ने के कारण बरेली-दिल्ली के बीच भी किराये में 70 फीसदी तक वृद्धि हुई थी। बरेली-बंगलूरू के बीच किराया अब 18 से 22 हजार रुपये के बीच आ गया है। वहीं, बरेली-नवी मुंबई के बीच किराया 16 से 18 हजार रुपये के आसपास पहुंच गया है। बरेली-दिल्ली रूट पर टिकटों की अब भी मांग ठीक-ठाक है। हालांकि, बरेली-दिल्ली के बीच अमूमन तीन से पांच हजार रुपये के बीच रहने वाला किराया कुछ तारीखों में अब भी 10-12 हजार रुपये बना हुआ है।
बरेली से दिल्ली जाने का किराया ज्यादा है, जबकि वापसी का कम है। बरेली-जेवर के बीच किराया घटकर चार से छह हजार रुपये पर आ गया है। हवाई अड्डा निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि अब भी टिकटों की मांग बनी हुई है। मांग घटने पर किराये में और कमी आने की उम्मीद है।