फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six routes of e-rickshaws will be color coded

Bareilly News: ई-रिक्शा के छह रूट तय, होगी कलर कोडिंग

Wed, 19 Jul 2023 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 19 Jul 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Six routes of e-rickshaws will be color coded
बरेली। ई-रिक्शा अब हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे। शहर में भी छह रूट निर्धारित कर उनकी दौड़ सीमित कर दी गई है। इसके लिए कलर कोडिंग की जाएगी। अलग-अलग रूटों के लिए अलग-अलग रंग तय किए गए हैं। ई-रिक्शा चालकों के लिए भी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। सुरक्षा की दृष्टि से ई-रिक्शा का दायां हिस्सा पूरी तरह बंद कराया जाएगा। बायीं ओर से ही सवारियां बैठ और उतर सकेंगी। इससे शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में ये अहम निर्णय लिए गए। शहर की सड़कों पर काफी संख्या में ई-रिक्शा का संचालन मनमाने रूटों पर होता है। ये अक्सर जाम का सबब बनते हैं। नाबालिग और अप्रशिक्षित लोगों के हाथ में इनकी कमान होती है। इससे हादसे भी होते रहते हैं। ई-रिक्शा शहर में ही नहीं, हाईवे व स्टेट हाईवे पर भी सवारियां ढोते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में बैठक के दौरान प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ई-रिक्शा के रूट निर्धारण, कलर कोडिंग, नए ई-रिक्शा के संचालन आदि पर चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि रूट की शुरुआत और अंत में ई-रिक्शा के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की जाए, ताकि लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, आरटीओ प्रवर्तन दिनेश सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन जय प्रकाश गुप्ता, सीओ ट्रैफिक अजय कुमार गौतम आदि अधिकारी और ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हाईवे पर होगी निगरानी, शहर में नहीं आएंगे देहात के ई-रिक्शा
एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। ई-रिक्शा से सामान भी ढुलाई भी नहीं की जा सकेगी। गांव-देहात के ई-रिक्शा शहर में नहीं आएंगे। इसके लिए हाईवे पर निगरानी की जाएगी। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलर कोडिंग से अलग रूट पर आकर कोई ई-रिक्शा चलाता पाया गया तो उसे सीज किया जाएगा। जुलाई में ही कलर कोडिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा।





रंगों के अनुसार इस तरह होगा ई-रिक्शा का संचालन
लाल रंग : जंक्शन से सुभाषनगर, चौपुला चौराहा, खलील तिराहा, नावल्टी चौराहा, पुराना बस अड्डा, सिकलापुर, बरेली कॉलेज तिराहा, पटेल चौक तक।
पीला रंग : सेटेलाइट बस स्टैंड से श्यामगंज, कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज तिराहा, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा, पुराना बस स्टैंड, सिकलापुर होते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड।
नीला रंग : जंक्शन से कैंट क्षेत्र, कांधरपुर, बियावानी कोठी होते हुए सेटेलाइट तक।
हरा रंग : कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप तिराहा से कुदेशिया फाटक होते हुए इज्जतनगर स्टेशन तक।
गुलाबी रंग : इज्जतनगर स्टेशन से किला रेलवे क्रॉसिंग, हार्टमैन फ्लाईओवर होते हुए किला रेलवे क्रॉसिंग तक।
केसरिया रंग : डेलापीर से संजयनगर, मॉडल टाउन, ईंट पजाया, श्यामगंज पुल, साईं मंदिर, बरेली कॉलेज पूर्वी गेट होते हुए गांधी उद्यान तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed