फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six people were cheated of Rs 30 lakh on the pretext of getting them a government job

Bareilly News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह लोगों से 30 लाख रुपये की ठगी, झारखंड का है मुख्य आरोपी

Thu, 10 Jul 2025 11:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 10 Jul 2025 11:44 AM IST
सार

बरेली में एक जालसाज ने छह लोगों से 30 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बातों में फंसाकर रकम ट्रांसफर करा ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Six people were cheated of Rs 30 lakh on the pretext of getting them a government job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह लोगों से 30.19 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर राजेंद्र नगर  निवासी अर्जुन पासवान की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में झारखंड के धनबाद के पुटकी निवासी कुंदन कुमार सहित तीन लोगों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अर्जुन पासवान ने पुलिस को बताया कि लगभग छह माह पहले वह रेलवे नगर, इज्जतनगर में सुबह टहलने जाते थे। वहां उनकी मुलाकात कुंदन कुमार से हुई। कुंदन ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां रहता है। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो दोनों की जान पहचान अच्छी तरह से हो गई। कुंदन ने उनसे कहा कि पटना सचिवालय और अन्य सरकारी विभागों में उसकी अच्छी जान-पहचान है। किसी की नौकरी लगवाना हो तो बताना।
विज्ञापन


जालसाज ने ऐसे फंसाया 
अर्जुन ने कहा कि वह कुंदन के झांसे में आकर इंटरमीडिएट पास अपने बेटे विराट की नौकरी के बारे में बात की। इस पर कुंदन ने कहा कि यदि और लोगों की भी नौकरी लगवानी हो तो एक बार में बताइए। इस पर वह कुंदन को बिहार शरीफ के बैगूबाग निवासी अपने मामा मोहन के पास ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- गुरुकुल में छात्र की मौत: हादसा नहीं, हत्या है... पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, तीन आचार्य हिरासत में

कुंदन की बातों से उनके मामा मोहन भी प्रभावित हो गए। उन्होंने अपने बेटे सुमित नंदन, भाई राजीव कुमार, भतीजे समीर राज की नौकरी सचिवालय में लगवाने की बात कुंदन से की। इसके अलावा मुकेश कुमार, लव कुमार और दीपक पासवान की पोस्ट ऑफिस और मेघा कुमारी की महिला कांस्टेबल के पद पर नौकरी लगवाने की बात की।

20.1 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए 
कुंदन कुमार ने सभी की नौकरी लगवाने के लिए 47 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने कुंदन और उसके दोस्त मनोज के खाते में 20.1 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। 10 लाख रुपये उसे नकद दिए गए। 

रजिस्टर्ड डाक से भिजवाया नियुक्ति पत्र, प्रशिक्षण भी दिलाया 
अर्जुन पासवान ने बताया कि कुंदन ने उनसे कहा कि आपके पुत्र की आयु अभी कम है। इसलिए उसकी नौकरी कुछ दिन बाद लगेगी। इसके बाद सचिवालय में सुमित व समीर को चपरासी, राजीव को क्लर्क और मुकेश व दीपक को पोस्ट ऑफिस में चपरासी और मेघा को महिला कांस्टेबल की ट्रेनिंग के लिए पत्र रजिस्टर्ड डाक से भिजवाया। 

कुंदन के दोस्त गौरव के कहने पर सुमित, राजीव व समीर ने सचिवालय और मुकेश, लव व दीपक ने पोस्ट ऑफिस में प्रशिक्षण लिया। मेघा ने धनबाद पुलिस लाइन जाकर प्रशिक्षण लिया। इसके बाद सभी से कहा गया कि आप लोग घर जाएं, आपके घर के पते पर नियुक्ति पत्र आएगा। लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं आया तो उन्होंने कुंदन से संपर्क किया। कुछ दिन तक तो वह टालमटोल करता रहा। 

इसके बाद उसने अपना मोबाइल ही बंद कर दिया। उधर, इस संबंध में प्रेमनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बातचीत में प्रयुक्त मोबाइल नंबर और पैसे के लेनदेन के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक अकाउंट्स की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed