{"_id":"691b922dbfd559e9760a17a4","slug":"six-people-beaten-up-for-inclusion-of-names-in-voter-list-report-filed-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3292-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने को लेकर पीटा, छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने को लेकर पीटा, छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर उर्फ लमकन में वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक तरफ की तहरीर पर सोमवार को छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित शहजाद अली खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट को लेकर बीएलओ गांव में वोटरों की सर्वे कर रहे थे। वह गुड्डू के दरवाजे पर जाकर उनके परिवार के आशिक का वोट बना रहे थे। तभी गांव के नासिर अली खां, जुनैद खान और अदनान खां वोट बनाने का विरोध करने लगे। उन्होंने कहा कि बीएलओ ठीक काम कर रहे हैं। इसी बात पर वे लोग नाराज हो गए। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें बचाने आए उसके भतीजे नावेद और अयान आए तो आरोपियों ने अपने परिवार के रसद, भुल्लन खां और कासिम खां को भी बुला लिया। तभी सभी ने लाठी-डंडों से पीटा। इसमें वह और उनके भतीजे अयान घायल हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश भैसला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद