{"_id":"614cdf678ebc3efabd0c0ea6","slug":"six-patient-of-dengue-and-malaria-in-19-bareilly-news-bly4606412122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के छह और मिले मरीज, 19 में मलेरिया की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के छह और मिले मरीज, 19 में मलेरिया की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जानलेवा हो चुके डेंगू की चपेट में बृहस्पतिवार को छह और लोग आ गए। अब जिले में अब डेंगू के मरीजों की तादाद 30 पहुंच चुकी है। वहीं, मलेरिया के 19 मरीज मिले हैं। इसमें दो जानलेवा फेल्सीपेरम की चपेट में है और 17 विवैक्स से ग्रसित हैं। प्रभावित इलाकों में मलेरिया विभाग की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई शुक्रवार को होगी।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल समेत अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे बुखार के मरीजों के संदिग्ध मिलने पर उनकी रैपिड किट से जांच की गई। पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई थी। जिसमें छह लोग डेंगू के मरीज मिले हैं। इसमें बरेली के सदर कैंट, सिकलापुर फर्नीचर मंडी, नकटिया ग्रास मंडी, गणेश नगर नेकपुर, जौहरपुर सीबी गंज, तृप्ति बिहार सुभाषनगर से एक-एक व्यक्ति पीड़ित मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत लार्वानाशक स्प्रे, फॉगिंग कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रभावित इलाकों में पहुंचकर डीबीसी की टीम ने 186 घरों की जांच की। इस दौरान छह घरों में 13 अलग-अलग स्थान पर लार्वा मिले। जिन्हें नष्ट कराया गया है। अब तक जिले में डीबीसी टीम की ओर से 7175 घरों का निरीक्षण किया जा चुका है। 413 घरों में लार्वा पनपते मिले। 22935 कंटेनर की जांच की गई, इसमें 735 कंटेनर में लार्वा मिले थे, जिन्हें नष्ट कराया जा चुका है।
विज्ञापन
खंजनपुर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
बृहस्पतिवार को छह दिनों तक डेंगू पीड़ित 11 वर्षीय किशोर की मौत की रिपोर्ट दबाए रखने का मामला खुलने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग में हलचल नजर आई। सीएमओ के निर्देश पर डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास और सीएचसी की टीम भोजीपुरा के खंजनपुर गांव पहुंची। वहां प्रत्येक घर का सर्वे किया लेकिन कोई बुखार पीड़ित नहीं मिला। गांव में निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
रिपोर्ट न बताने पर सीएचसी प्रभारी को नोटिस
खंजनपुर गांव के किशोर की मौत का मामला सीएचसी प्रभारी ने भी उच्चाधिकारियों को नहीं दी थी। एपिडेमियोलॉजिस्ट के बाद शुक्रवार को सीएचसी प्रभारी को भी सीएमओ ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उनसे रिपोर्ट न बताए जाने की वजह पूछी है। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि उन्होंने मौत की सूचना भेजी थी। टीम को गांव में पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई भी कराई थी। जिसके प्रमाण भी हैं।
44347 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
बरेली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 296 टीकाकरण सत्र आयोजित कर लक्ष्य के सापेक्ष 44347 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 20331, 45 पार के 16624 लोगों को वैक्सीन लगी। 7392 लोगों को कोवाक्सिन की डोज लगाई गई। बताया कि शासन से 45 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला था। 98.55 फीसदी टीकाकरण हुआ है। ब्यूरो
एसआरएमएस में होंगे कॉक्लियर इम्प्लांट
बरेली। भारत सरकार के शल्य चिकित्सा अनुदान योजना नियमावली के तहत एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज को इंपैनल्ड चिकित्सालयों की सूची में शामिल कर लिया गया है। यहां बोलने और सुनने में अक्षम बच्चों और बड़ों का ऑपरेशन हो सकेेगा। जिसके इलाज का सारा खर्च सरकार की ओर से उठाया जाएगा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। एसआरएमएस के पैनल में शामिल होने के बाद अब उप्र में पैनल्ड चिकित्सालयों की संख्या 17 हो गई है। ब्यूरो