{"_id":"6689dccf6fdf0acd9c055b67","slug":"six-passenger-trains-will-operate-between-pilibhit-mailani-and-pilibhit-lucknow-bareilly-news-c-4-bly1015-434527-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: पीलीभीत से मैलानी और लखनऊ के बीच दौड़ेंगी छह पैसेंजर ट्रेनें, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railways: पीलीभीत से मैलानी और लखनऊ के बीच दौड़ेंगी छह पैसेंजर ट्रेनें, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी
Sun, 07 Jul 2024 03:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड ने पीलीभीत-मैलानी के बीच चार और पीलीभीत-लखनऊ के बीच दो पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की स्वीकृति दे दी है। नई रेल लाइन से लखनऊ-आगरा फोर्ट के संचालन को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रायोगिक तौर पर इस लाइन से 11 जुलाई से लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। रोजा में मेगा ब्लॉक के दौरान लंबी दूरी की छह नियमित ट्रेनों को भी अलग-अलग तारीखों में बरेली से वाया पीलीभीत-मैलानी-लखीमपुर-सीतापुर होते हुए चलाया जाएगा।
विज्ञापन
अब तक पीलीभीत मैलानी रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन नहीं थी। रेलवे बोर्ड में ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव लंबित था। अब रेलवे ने 55362/ 55361 व 55360/55359 पीलीभीत-मैलानी-पीलीभीत और 05086/05085 पीलीभीत-लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर के संचालन को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के अलावा रेलवे बोर्ड में लखनऊ-आगरा फोर्ट का प्रस्ताव भी लंबित है। इस ट्रेन का संचालन करीब 12 साल से बंद है। लखनऊ-मथुरा गोकुल एक्सप्रेस का संचालन भी प्रस्तावित है। बरेली होते हुए चलने वाली इन ट्रेनों का संचालन पीलीभीत-शाहगढ़-मैलानी रेल लाइन के अमान परिवर्तिन के समय बंद कर दिया गया था। इन ट्रेनों के भी जल्द संचालन को मंजूरी की उम्मीद है।