फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six more special trains will pass through Bareilly

Bareilly News: बरेली होकर गुजरेंगी छह और विशेष गाड़ियां

Sat, 13 Sep 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Six more special trains will pass through Bareilly
बरेली। त्योहारी सीजन में यात्रियों के दबाव के मद्देनजर रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इन गाड़ियों का संचालन जोधपुर-गोरखपुर, मऊ-अंबाला और बढ़नी-अमृतसर के बीच किया जाएगा। इससे पहले रेलवे लंबी दूरी की 46 विशेष ट्रेनों की घोषणा कर चुका है। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को दीपावली और छठ पूजा में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

n 05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी 24 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3:10 बजे बढ़नी से चलकर गोंडा, बुढ़बल, सीतापुर होते हुए रात 11:08 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन

n 05006 अमृतसर-बढ़नी विशेष गाड़ी 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से चलकर रात 10:51 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 8:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

n 05301 मऊ-अंबाला विशेष गाड़ी दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से सुबह चार बजे चलकर देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सीतापुर होते हुए अपराह्न 3:35 बजे बरेली आएगी और रात 12:30 बजे अंबाला पहुंचेगी।
- 05302 अंबाला-मऊ विशेष गाड़ी तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक तड़के 3:05 बजे अंबाला से चलकर 9:40 बजे बरेली आएगी और रात 9:15 बजे मऊ पहुंचेगी।
n 04829 जोधपुर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 5:40 बजे जोधपुर से चलकर अगले दिन सुबह 9:51 बजे बरेली आएगी और रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

n 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष गाड़ी 26 सितंबर से 26 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:25 बजे गोरखपुर से चलकर अगले दिन सुबह 7:55 बजे बरेली आएगी और इसके अगले दिन तड़के तीन बजे जोधपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed