फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six more special trains via Bareilly, timetable of 24 released so far

Bareilly News: बरेली होते हुए छह और विशेष ट्रेनें, अब तक 24 की समय सारिणी जारी

Sun, 13 Apr 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Six more special trains via Bareilly, timetable of 24 released so far
बरेली। रेलवे ने बरेली होते हुए तीन जोड़ी यानी छह और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इससे पहले 18 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा चुकी है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान नियमित ट्रेनों में नो रूम की स्थिति के बाद विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सके।
विज्ञापन


-03311 धनबाद-चंडीगढ़ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 15 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को धनबाद से रात 23:50 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 6:42 बजे बरेली आएगी और इसके अगले दिन तड़के 3:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 03312 चंडीगढ़-धनबाद ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 17 अप्रैल से 19 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को चंडीगढ़ से सुबह छह बजे चलने के बाद दोपहर 3:40 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह नौ बजे धनबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन




- 03313 धनबाद-चंडीगढ़ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 12 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को धनबाद में रात 11:50 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 6:20 बजे बरेली आएगी और इसके अगले दिन तड़के 4:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 03314 चंडीगढ़-धनबाद ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 14 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को सुबह छह बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद दोपहर 3:10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह नौ बजे धनबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- 04018 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 24 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार से सुबह नौ बजे चलने के बाद दोपहर 1:30 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 30 बजे तक प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 6:15 बजे चलने के बाद रात 10:33 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 3:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed