फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six more special trains announced for holi

Railway News: छह और विशेष गाड़ियों की घोषणा, सीतापुर होकर किया जाएगा संचालन; बरेली में भी ठहराव

Sun, 01 Mar 2026 02:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 02:19 PM IST
सार

होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। इन ट्रेनों का संचालन सीतापुर होकर किया जाएगा। बरेली जंक्शन पर भी इन ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। 

विज्ञापन
Six more special trains announced for holi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने बरेली होते हुए तीन जोड़ी यानी अप-डाउन छह और विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। शनिवार को समय सारिणी जारी करने के साथ इन गाड़ियों में टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि इन गाड़ियों का संचालन सीतापुर रूट से किया जाएगा।

विज्ञापन
  • 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली होली विशेष गाड़ी पांच से 14 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को गोरखपुर से शाम छह बजे चलने के बाद दूसरे दिन रात 2:30 बजे बरेली आएगी और सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
  • 05102 नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी छह से 15 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को नई दिल्ली से सुबह 9:45 बजे चलने के बाद दोपहर 2:47 बजे बरेली आएगी और दूसरे दिन रात को 11:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 05071 छपरा-आनंद विहार होली विशेष गाड़ी दो से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से अपराह्न तीन बजे चलने के बाद दूसरे दिन सुबह 6:22 बजे बरेली आएगी और 10:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  • 05072 आनंद विहार-छपरा होली विशेष गाड़ी तीन से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार से सुबह 11:30 बजे चलने के बाद शाम पांच बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 8:15 बजे छपरा पहुंचेगी। 
  • 05089 छपरा-आनंद विहार होली विशेष गाड़ी पांच से 14 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व शनिवार को छपरा से रात आठ बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 11:24 बजे बरेली आएगी और शाम 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 
  • 05090 आनंद विहार-छपरा होली विशेष गाड़ी छह से 15 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को आनंद विहार से शाम 7:40 बजे चलने के बाद रात 12:05 बजे बरेली आएगी और दूसरे दिन दोपहर 3:30 बजे छपरा पहुंचेगी

अमृतसर-कटिहार के बीच एक-एक फेरों के लिए विशेष ट्रेन
पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों पर बढ़ते दबाव के कारण रेलवे ने अमृतसर-कटिहार के बीच एक-एक फेरों के लिए अनारक्षित श्रेणी की विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। 

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04622 अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन 28 फरवरी को रात 8:40 बजे चलने के बाद एक मार्च को सुबह 10:48 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह 11:20 बजे कटिहार पहुंचेगी। 04621 कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी दो मार्च को कटिहार से दोपहर 2:30 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 2:33 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह पांच बजे अमृतसर पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed