फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six months ago, the woman had gone with a relative.

Bareilly News: छह महीने पहले रिश्तेदार युवक संग चली गई थी महिला

Tue, 14 Apr 2026 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Six months ago, the woman had gone with a relative.
बरेली। गढ़मुक्तेश्वर में गंगा में डूबकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला व तीनों बच्चों को बचा लिया गया। महिला बरेली के बिशारतगंज थाने के खजुआई की निवासी है और लकवा पीड़ित पति को छोड़कर छह महीने पहले रिश्तेदार युवक संग घर से चली गई थी।
विज्ञापन

गांव में रहकर पिता सोबरन की देखरेख कर रही हेमवती ने बताया कि उनकी सगी मां शीला देवी की मौत कई साल पहले हो गई थी। वह तीन बहनें हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। वह खुद बदायूं के गांव सल्लन नगर में ब्याही है। उसके पिता सोबरन सिंह ने कुछ साल पहले विद्यावती से दूसरी शादी कर ली। विद्यावती से पिता की तीन संतान दो बेटे व एक बेटी हैं। पिता खेतीबाड़ी करके परिवार पालते थे। तीन साल पहले पिता को लकवा मार गया। इसके बाद घर की आर्थिक हालत खराब हो गई। छह महीने पहले उनकी सौतेली मां विद्यावती अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर बुआ के बेटे निर्दोष (निवासी तिलहर, शाहजहांपुर) के साथ चली गई थी। तब से हमें मां और भाई-बहनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। चूंकि पिता अपाहिज हैं और बिस्तर से उठ नहीं पाते तो वह यहां रहकर उनकी देखरेख कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed