{"_id":"65664c22ac19ec82d7010616","slug":"six-lakh-cash-and-dvr-stolen-from-gas-agency-baheri-news-c-124-1-sbly1010-1122-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गैस एजेंसी से छह लाख की नकदी और डीवीआर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गैस एजेंसी से छह लाख की नकदी और डीवीआर चोरी
Wed, 29 Nov 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
देवरनियां। रिछा-जहानाबाद मार्ग पर रिछा पुलिस चौकी के नजदीक स्थित नितिन गैस एजेंसी से चोर छह लाख की नकदी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलकर रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर ने आरोप को गलत बताया है।
बहेड़ी के मोहल्ला रामलीला निवासी सरला देवी ने बताया कि गैस एजेंसी के गोदाम पर बांसबोझ निवासी तीन लोग तैनात थे। रात में किसी समय चोर अंदर घुस आए। उन्होंने नकदी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ली। कर्मचारियों ने सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचीं।
उन्होंने बताया कि नजदीक ही पुलिस चौकी है। इसके बाद भी बेखौफ बदमाशों ने एजेंसी को निशाना बना लिया। मामले की शिकायत करने पर पुलिस जांच करने पहुंची। सरला देवी ने बताया कि पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर लिखवाई है। चोरी गई राशि का ब्यौरा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा के अनुसार तहरीर में रकम स्पष्ट नहीं की गई थी। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -
स्कूल में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
देवरनियां। कंपोजिट विद्यालय देवरनियां में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को कस्बा निवासी प्रेमपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा के अनुसार 15 नवंबर को आरोपी ने ताला तोड़कर विद्यालय में रखा सामान चोरी कर लिया था। प्रधानाध्यापक ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद