{"_id":"5f19f6208ebc3e63d8744204","slug":"six-killed-including-youth-of-sultanpur-170-records-new-cases-found-bareilly-news-bly4137595136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर के युवक समेत छह की मौत, 170 रिकॉर्ड नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर के युवक समेत छह की मौत, 170 रिकॉर्ड नए केस मिले
Fri, 24 Jul 2020 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के साथ ही पांच मृतक अन्य गंभीर रोगों से थे ग्रसित, आंकड़ा 45 पर पहुंचा
विज्ञापन
जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड, फायर स्टेशन और एसबीआई जोनल ऑफिस बंद
बरेली। संक्रमण के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तीन मौतें होने के बाद 24 घंटे के भीतर ही छह और मौतें हो र्गइं। इसके साथ ही जिले में मृतकों का आंकड़ा 45 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन और परिजन को सूचना दे दी है। इधर, गुरुवार को 170 रिकॉर्ड नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दो स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। एसबीआई का जोनल ऑफिस भी दो महिला कर्मियों के संक्रमित मिलने पर चार दिन के लिए बंद किया गया है। उधर, पांच फायरमैन के संक्रमित मिलने पर फायर स्टेशन 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, बुधवार देर रात कोविड एल-2 अस्पताल में नवादा शेखान के 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह कोरोना के साथ ही दूसरे गंभीर रोगों से भी ग्रसित था। उसमें 17 जुलाई को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सुल्तानपुर के थाना सादीपुर के रहने वाले 32 वर्षीय संक्रमित युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह 18 जुलाई को संक्रमित मिला था। इसके अलावा नवाबगंज की रहने वाली एक 50 साल की महिला की भी मौत हुई है। वह 20 जुलाई को संक्रमित मिली थी। इधर, चार जुलाई को कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती आजमनगर की 74 वर्षीय महिला की देर शाम मौत हो गई। प्रेमनगर के रहने वाले 21 जुलाई को संक्रमित मिले 68 वर्षीय बुजुर्ग और दो दिन पहले कारपोरेट लैब की जांच में संक्रमित मिले जकाती के एक व्यक्ति की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड, फायर स्टेशन और एसबीआई जोनल ऑफिस बंद बरेली। संक्रमण के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तीन मौतें होने के बाद 24 घंटे के भीतर ही छह और मौतें हो र्गइं। इसके साथ ही जिले में मृतकों का आंकड़ा 45 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन और परिजन को सूचना दे दी है। इधर, गुरुवार को 170 रिकॉर्ड नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दो स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। एसबीआई का जोनल ऑफिस भी दो महिला कर्मियों के संक्रमित मिलने पर चार दिन के लिए बंद किया गया है। उधर, पांच फायरमैन के संक्रमित मिलने पर फायर स्टेशन 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।