फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six hunters including head constable Mansoor arrested in encounter in Pilibhit

Pilibhit News: मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल मंसूर समेत छह शिकारी गिरफ्तार, चार असलहा और हिरन के सींग बरामद

Mon, 02 Sep 2024 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 03:35 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चीतलों का शिकार करने के बाद शिकारियों ने वनकर्मी से बंदूक छीन ली थी। इसके बाद फरार हो गए थे। इनकी तलाश में जुटी पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी हेड कांस्टेबल है। 

विज्ञापन
Six hunters including head constable Mansoor arrested in encounter in Pilibhit
घटना का खुलासा करते एएसपी विक्रम दहिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दो चीतलों का शिकार करने बाद वनकर्मी की बंदूक छीनने के मामले में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने मुठभेड़ के बाद छह आरोपियों को जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शिकारियों में एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है। वनकर्मी से छीनी बंदूक भी बरामद कर ली गई है। 

विज्ञापन


सोमवार को एएसपी विक्रम दहिया और प्रशिक्षु डीएफओ भरत कुमार ने संयुक्त रूप से घटना का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि जंगल क्षेत्र में चीतलों का शिकार और वनकर्मी की बंदूक छीनकर भागने की घटना के बाद से गजरौला की रिछौला पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। रविवार रात मुखबिर व वन विभाग से सूचना मिली कि तीन दिन पूर्व जंगल में शिकार करने वाले शिकारी दोबारा शिकार करने आए हैं। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कॉम्बिंग शुरू की।
विज्ञापन


Bareilly News: एसएसपी ने छह थाना प्रभारियों को किया लाइन हाजिर, 19 इंस्पेक्टर समेत 26 का तबादला
विज्ञापन
विज्ञापन


रिछौला चौकी से छह किमी अंदर माधोटांडा पीलीभीत मार्ग के बाई ओर पहुंचते ही फायरिंग होने लगी। पुलिस टीम ने पेड़ों व झाड़ियों की आड़ लेकर देखा तो 8-9 व्यक्ति बैठे दिखे। टीम के टॉर्च डालने पर शिकारी फायरिंग करने लगे। टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर छह शिकारियों को मौके से पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन शिकारी मोटर साइकिल से भाग गए। उनके पास से वनकर्मी से छीनी गई बंदूक बरामद हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

हेड कांस्टेबल ने छीनी थी वनकर्मी से बंदूक 
पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी पीलीभीत के मोहल्ला भूरे खा निवासी जीशान ने बताया कि वह अपने घर पर सभी साथियों को इकट्ठा करके योजना बनाता था।  वह ही असलहे उपलब्ध कराता था। पहले भी कई बार शिकार करने की बात कही। शिकार को मारकर उसके सींग आदि बिक्री के लिए रखते थे। चीतलों के शिकार के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल मंसूर ने ही वनकर्मी की बंदूक छीनी थी, जिससे बरामद कर लिया गया। 

पीएसी में तैनात रहा है हेड कांस्टेबल मंसूर 
पुलिस की गिरफ्त में आए गिरोह में शामिल हेड कांस्टेबल मंसूर सहारनपुर जनपद के कस्बा तीतरों का रहने वाला है। वर्तमान में उसकी तैनाती पीलीभीत पुलिस लाइन में थी। इससे पहले वह बरेली की 08 बटालियन पीएसी में भी तैनात रहा चुका है। 

गिरोह के यह भी सदस्य चढ़े हत्थे 
मुख्य आरोपी जीशान के अलावा मंसूर अली, न्यूरिया के ग्राम न्यूरिया कालोनी निवासी सपन सरकार उर्फ काला, बिपलव, गांव गुलड़िया बिथरा निवासी गुरूबिंदर सिंह, उत्तराखंड के उधम सिंह जनपद के थाना धनकुईया के गांव बग्गा चौववन निवासी अब्दुल हकीम को भी गिरफ्तार किया गया। 

यह बरामद हुए असलहे 
आरोपियों के पास से वनकर्मी से छीनी गई डबल बेरिंग बंदूक के अलावा एक डबल बेरिंग बंदूक, एक डबल बेरिंग पोनिया, एक देशी बंदूक 12 बोर, एक रिवाल्वर लाइसेंसी फैक्ट्री मेड के अलावा एक हिरण का सींग और मांस काटने के उपकरण बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed