फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Anurag Arya put six police station incharges on line duty in bareilly

Bareilly News: एसएसपी ने छह थाना प्रभारियों को किया लाइन हाजिर, 19 इंस्पेक्टर समेत 26 का तबादला

Mon, 02 Sep 2024 06:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 06:17 AM IST
सार

हत्या जैसे अपराधों के मामलों व जनसुनवाई में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। एसएसपी ने रविवार शाम छह थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया। 

विज्ञापन
SSP Anurag Arya put six police station incharges on line duty in bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जनसुनवाई से लेकर रिपोर्ट दर्ज करने और हत्या जैसे मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही पर एसएसपी अनुराग आर्य ने छह थाना प्रभारियों को लाइन जाहिर किया है। साथ ही 19 इंस्पेक्टर समेत 26 सब इंस्पेक्टर के तबादले कर दिए। लाइन हाजिर किए गए सभी इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी ने रविवार को सभी थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसके बाद देर शाम लाइन हाजिर और तबादले की कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर कैंट जगनारायण पांडेय को एफआईआर दर्ज करने में देरी, घटनास्थल पर न जाने, जनसुनवाई में लापरवाही और हत्या, लूट जैसे मामलों में गिरफ्तारी न करने पर लाइन हाजिर कर दिया। इनके खिलाफ पहले से पांच मामलों में जांच चल रही है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार राय पर भी इन्हीं आरोपों में गाज गिरी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर भमोरा भी लाइन हाजिर
इंस्पेक्टर भमोरा ऋषिपाल सिंह को हत्या जैसे गंभीर मामलों का खुलासा और गिरफ्तारी के प्रयास न करने पर लाइन हाजिर किया गया। इंस्पेक्टर सीबीगंज राजबली सिंह को खुसरो कॉलेज के प्रबंधन से करीबी और लापरवाही में व प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ रविंद्र सिंह को कानून व्यवस्था संबंधी घटना में देरी से पहुंचने व अनुशासनहीनता पर लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज से एएचटीयू स्थानांतरित किए गए इंस्पेक्टर जगत सिंह के खिलाफ लोक अभियोजन जैसे मामलों में सतर्कता से काम न करने पर जांच का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला इन थानों का प्रभार
इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम को प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ व प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी धनंजय पांडेय को प्र.नि. इज्जतनगर बनाया गया है। क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग के आदेश कुमार को बिथरी चैनपुर, एसओ भुता सतीश कुमार को बिशारतगंज, पुलिस लाइन से राजकुमार सिंह को भुता, साइबर सेल से प्रदीप चतुर्वेदी को भमोरा, फतेहगंज पूर्वी से मदन मोहन चतुर्वेदी को साइबर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

एसओ भोजीपुरा रामरतन सिंह को एसओ अलीगंज, बहेड़ी से प्रवीण सोलंकी को इंस्पेक्टर भोजीपुरा, प्रभारी साइबर सेल अभिषेक कुमार को प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर, इंस्पेक्टर अपराध संतोष कुमार को प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पूर्वी, थानाध्यक्ष शेरगढ़ राजेश बाबू मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी, संजय तोमर को निरीक्षक बहेड़ी, आशुतोष द्विवेदी को चौकी इंचार्ज कताई मिल से थानाध्यक्ष शेरगढ़ बनाया गया है। जगत सिंह को प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज से एएचटीयू, देवेंद्र सिंह धामा को देवरनिया से प्रभारी साइबर सेल, क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग से राजेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक कैंट बनाया गया है। मीरगंज सीओ ऑफिस में तैनात धर्मेंद्र सिंह को सुभाषनगर थाने का चार्ज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक एएचटी सुरेश चंद्र गौतम को सीबीगंज भेजा गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बाद भी रिपोर्ट दर्ज करने में देरी, हत्या जैसे संगीन मामलों में गिरफ्तारी में लापरवाही और जनसुनवाई में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed