{"_id":"5c04698abdec22417217de03","slug":"six-hour-block-on-rosa-section-to-moradabad-route-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज लखनऊ की तरफ न जाएं तो ही बेहतर, मुरादाबाद से रोजा तक रुक-रुककर चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लखनऊ की तरफ न जाएं तो ही बेहतर, मुरादाबाद से रोजा तक रुक-रुककर चलेंगी ट्रेनें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 03 Dec 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोमवार को डाउन लाइन पर सुबह 9.35 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक ट्रेनें रुक-रुक कर चलेंगी। रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने मुरादाबाद से रोजा सेक्शन पर ट्रैक मेंटीनेंस और पटरियों को बदलने के लिए छह घंटे का ब्लॉक लिया है।
जंक्शन से त्रिवेणी एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से दोपहर 2.40 बजे पर चलेगी। सूत्रों का कहना है कि डाउन लाइन पर राजधानी एक्सप्रेस गुजारते ही ब्लॉक शुरू होगा।
रेलवे ने पटरियों को बदलने और मेंटीनेंस के लिए मुरादाबाद से रोजा तक मुरादाबाद से रामपुर, रामपुर से बरेली, बरेली से शाहजहांपुर और शाहजहांपुर से रोजा तक अलग-अलग समय में ब्लॉक लिया है।
विज्ञापन
इस दौरान अप लाइन से लखनऊ की ओर कोई ट्रेन नहीं गुजारी जाएगी। जंक्शन से दोपहर 12.10 बजे चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस 2.40 मिनट पर जंक्शन से रवाना होगी।

Trending Videos
इसके अलावा सियालदह, अवध असम एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ और श्रमजीवी एक्सप्रेस देरी से जंक्शन पहुंचने की आशंका है। रिजर्वेशन कोच के यात्रियों को मेसेज करके ट्रेनों के देर से आने की सूचना भेज दी गई है।
सूत्रों का कहना है कि दुगनपुर और भमोरा के बीच डिरेल हुई पैसेंजर ट्रेन से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। इस कारण मुरादाबाद से रोजा सेक्शन तक सभी पटरियों की मरम्मत और कमजोर पटरियां बदली जाएंगी, जिस सेक्शन पर पटरी ठीक होगी वहां ट्रेनें चलाई जाएंगी।
मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम शरद श्रीवास्तव के मुताबिक, छह घंटे में ट्रैक दुरुस्त किया जाएगा, जिससे जाड़ों में रेल फ्रैक्चर रोका जा सके।