फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six families settled in Gausganj amid tight security

Bareilly News: कड़ी सुरक्षा के बीच छह परिवारों को गौसगंज में बसाया

Tue, 24 Dec 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Six families settled in Gausganj amid tight security
शाही। थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में 19 जुलाई को हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद दूसरे समुदाय के लोग अपने घरों को बंद कर चले गए थे। दहशत के कारण पलायन करने वाले छह परिवारों को पुलिस ने सोमवार को सुरक्षा देते हुए गौसगंज में बुलाकर दोबारा बसा दिया है। इससे दूसरे समुदाय के लोगों के चेहरे पर उत्साह था। प्रत्येक परिवार के दरवाजे पर सुरक्षा के लिए एक सिपाही की तैनाती की गई है। गांव में पुलिस चौकी पहले ही स्थापित की जा चुकी है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के कई परिवारों ने पुलिस-प्रशासन से पहले ही गांव में दोबारा बसाने की मांग की थी। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद सीओ सिटी पंकज कुमार और सीओ मीरगंज गौरव कुमार ने ऐसे छह परिवारों को चिह्नित किया, जो किसी भी मुकदमे में वांछित नहीं रहे हैं। इनमें अख्तर अली का परिवार चार सदस्यों के साथ, रुखसाना और उनकी पुत्री, फरजाना, फरीदन व उनके पुत्र, साहिल अपनी मां रुखसाना और दो भाइयों के साथ और तस्लीम का परिवार पुलिस सुरक्षा में वापस अपने घर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम तृप्ति गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश

दूसरी ओर दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश दिखा। उनका कहना है कि पूर्व प्रधान हीरालाल ने बताया कि चार माह से उनकी किसी मांग पर पुलिस व प्रशासन के लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। न ही उनको शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया गया है और न ही मृतक बेटे की पत्नी को सरकारी नौकरी दी गई है। ऐसे में दूसरे समुदाय के लोग से सामंजस्य बन पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये है मामला

19 जुलाई को हुए सांप्रदायिक बवाल में पूर्व प्रधान हीरालाल के पुत्र तेजपाल की मौत हो गई थी और दर्जनभर लोग घायल हुए थे। इसमें पूर्व प्रधान हीरालाल की तहरीर पर दूसरे समुदाय के 50 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी गांव छोड़कर चले गए थे। इस मामले में फिलहाल, करीब 50 लोग जेल में बंद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed