फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six children found malnourished, hepatitis confirmed in one patient

Bareilly News: छह बच्चे मिले कुपोषित, एक मरीज में हेपेटाइटिस की पुष्टि

Mon, 21 Apr 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Six children found malnourished, hepatitis confirmed in one patient
बरेली। बेमौसम बारिश, मौसम का बदलाव बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। रविवार काे आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे 653 बच्चों में ज्यादातर वायरल बुखार और डायरिया के संदिग्ध लक्षण मिले। छह बच्चे कुपोषित और एक मरीज हेपेटाइटिस बी की चपेट में मिला।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए परिजन को पोषण पुनर्वास केंद्र जाने की संस्तुति की। वहीं, हेपेटाइटिस पीड़ित मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया। ताकि जरूरी इलाज मिल सके। दूसरी ओर, स्वास्थ्य केंद्रों को आयोजित आरोग्य मेला में लैब टेक्नीशियन की कमी भारी पड़ रही है। जगतपुर, पुराना शहर, सुभाषनगर केंद्र पर तैनात लैब टेक्नीशियन पर दो केंद्रों की जिम्मेदारी होने से जांच प्रभावित रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक रात में ठंड और दिन में धूप होने से बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी, दस्त की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को 80 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में आंख के 53, बुखार के 272, टेलीमानस के दस, धूम्रपान छोड़ने के लिए 102, लिवर के 87, सांस के 324, पेट संबंधी 508, शुगर के 158, त्वचा के 695, टीबी संदिग्ध 16 समेत अन्य बीमारियों के करीब हजार मरीज रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed