फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Situation like undeclared curfew in the chak mahmood after lathi charge

Bareilly News: चक महमूद में अघोषित कर्फ्यू जैसे रहे हालात, लाठीचार्ज के बाद लोगों में गुस्सा

Tue, 01 Aug 2023 01:13 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 01 Aug 2023 01:13 PM IST
सार

चक महमूद से पहले पिछले रविवार को जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा को लेकर बवाल हुआ था। सप्ताहभर बाद ही दोबारा बवाल हो गया। सोमवार को चक महमूद से जोगी नवादा तक 80 फीसदी दुकानें बंद रहीं।

विज्ञापन
Situation like undeclared curfew in the chak mahmood after lathi charge
चक महमूद में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चक महमूद में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद जोगी नवादा तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरामिलिट्री तैनात है। क्षेत्र में सोमवार को अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात रहे। घटना के विरोध में लोगों ने खुद ही अपनी दुकानें बंद रखीं। समूह में केवल बवाल की चर्चा की जा रही है। पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर भी लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


चक महमूद से पहले पिछले रविवार को जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा को लेकर बवाल हुआ था। सप्ताहभर बाद ही दोबारा बवाल हो गया। सोमवार को चक महमूद से जोगी नवादा तक 80 फीसदी दुकानें बंद रहीं। महिलाएं और बच्चे घरों में कैद रहे। पुरुष सड़क किनारे या चबूतरों पर बैठकर चर्चा करते नजर आए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा में लाठीचार्ज के बाद बैकफुट पर पुलिस-प्रशासन... कांवड़ियों पर नहीं होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इबादत स्थल के पास सबसे ज्यादा संख्या में पीएसी, आरएएफ और पुलिस लगाई गई थी। इलाके में पुलिस अफसरों के साथ गश्त करती दिखाई दी। एडीएम से लेकर अन्य मजिस्ट्रेट के साथ कई सीओ इस इलाके में मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थानेदार से लेकर अफसरों तक कार्रवाई के बाद कांवड़ियों को कुछ तसल्ली मिली पर उनका गुस्सा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

सादा कपड़ों में घूमकर ले रहे टोह

चक महमूद से जोगी नवादा तक पुलिस और खुफिया अमले के लोग सक्रिय हो गए हैं। कई पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में भीड़ के बीच टोह ले रहे हैं। उच्चाधिकारियों के जरिये माहौल की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed