फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sitamarhi-Anand festival special train arrived late by eight hours

Bareilly News: सीतामढी-आनंद त्योहार विशेष ट्रेन आठ घंटे देरी से आई

Mon, 07 Oct 2024 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Sitamarhi-Anand festival special train arrived late by eight hours
बरेली। दिल्ली-लखनऊ रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव बढ़ने लगा है। इस कारण ट्रेनों की लेटलतीफी भी शुरू हो गई है। रविवार को भी ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया। सीतामढ़ी-आनंद त्योहार विशेष ट्रेन आठ घंटे देरी से आई। छपरा-ऊधमपुर त्योहार विशेष ट्रेन ने भी दो घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

रविवार को 04021 सीतागढ़ी-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन आठ और 14241 नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से बरेली आई। 14653 शहीद एक्सप्रेस ने तीन घंटे, 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस ने दो घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस ने एक-एक घंटे इंतजार कराया। 05193 छपरा-ऊधमपुर त्योहार विशेष ट्रेन दो घंटे देरी से आई। 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ने 45 मिनट, 22489 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस ने 40 मिनट और 20505 राजधानी एक्सप्रेस ने 35 मिनट तक इंतजार कराया। इसके अलावा 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस, 13019 बाघ एक्सप्रेस भी एक-एक घंटे देरी से बरेली आईं। लंबी दूरी की 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस, 15119 जनता एक्सप्रेस, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया।
विज्ञापन







--------
रेल लाइनों पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई, ट्रेनों में भी चेकिंग
- त्योहार के बीच ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। 11 अक्तूबर को नवरात्र के समापन के बाद यात्रियों का दबाव और भी बढ़ जाएगा। इस बीच रेलवे ने पटरियों की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। आरपीएफ और जीआरपी को ट्रेनों में भी निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि त्योहार के सीजन में आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर सभी जीआरपी थानों को सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। जीआरपी और आरपीएफ समन्वय के साथ काम करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed