फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SIT investigation against Kanhaiya Gulati accused of defrauding people of crores of rupees in Bareilly

Bareilly News: करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी के खिलाफ एसआईटी जांच तेज, बढ़ाई जाएंगी धाराएं

Sun, 28 Dec 2025 11:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 11:25 AM IST
सार

बरेली में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी और उसके साथियों के खिलाफ अब तक 20 मामले दर्ज हो चुके हैं। एसआईटी ने इन मामलों की जांच तेज कर दी है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
SIT investigation against Kanhaiya Gulati accused of defrauding people of crores of rupees in Bareilly
कन्हैया गुलाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ एसआईटी जांच तेज हो गई है। सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी पर पुलिस इस तरह शिकंजा कसने की तैयारी में है ताकि उसको आसानी से जमानत न मिल सके। एसआईटी गुलाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के बयान दर्ज कर रही है।

विज्ञापन


कन्हैया गुलाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ बरेली में 20 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, पर अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गुलाटी के खिलाफ दर्ज मामलों की दो स्तरों पर जांच चल रही है। एक जांच थानों के विवेचक और दूसरी एसएसपी अनुराग आर्य की ओर से गठित एसआईटी कर रही है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान को एसआईटी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसआईटी गुलाटी के बरेली के अलावा बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत समेत अन्य जिलों में एजेंटों को भी चिह्नित कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: कन्हैया गुलाटी और उसके तीन गुर्गों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज, 32 लाख रुपये की ठगी का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाटी और उसके गुर्गों को अब तक गिरफ्तार न किए जाने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ विश्वासघात के आरोप में मामले दर्ज कराए गए हैं। इनमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। ऐसे में पीड़ितों के बयानों के आधार पर उसके खिलाफ रंगदारी, धोखाधड़ी और ठगी जैसी धाराएं लगाई जाएंगी।

गैंगस्टर की भी तैयारी
गुलाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ रंगदारी, धोखाधड़ी और ठगी जैसी धाराएं बढ़ाए जाने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई का रास्ता भी साफ हो जाएगा। इसके बाद उसकी जल्द जमानत नहीं हो सकेगी। अब तक उसके खिलाफ मामले दर्ज कराने वाले आठ पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में अगले दो से तीन दिन में धाराओं में वृद्धि की जाएगी। 

एसपी ट्रैफिक/नोडल एसआईटी अकमल खान ने बताया कि थाना स्तर पर विवेचकों के साथ एसआईटी भी जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ जिन धाराओं में मामले दर्ज हैं, उनमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। पीड़ितों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ धाराओं में इजाफा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed