फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SIT arrested FCI warehouse in-charge

एसआईटी ने गिरफ्तार किया एफसीआई का गोदाम प्रभारी

Sun, 18 Jul 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
SIT arrested FCI warehouse in-charge
पकड़ा गया हनीफ अंसारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रदेश भर में हुआ था खाद्यान्न घोटाला, 2010 में एसआईटी ने शुरू की थी जांच

विज्ञापन
बरेली। प्रदेश भर में वर्ष 2004 से 2006 के बीच हुए खाद्यान्न घोटाले में एसआईटी ने बारादरी के मोहल्ला जगतपुर में रहने वाले हनीफ अंसारी को गिरफ्तार किया है। घोटाले के वक्त हनीफ अंसारी शाहजहांपुर में एफसीआई के गोदाम प्रभारी थे।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2004-2006 के बीच पूरे प्रदेश में खाद्यान्न घोटाला हुआ था। शाहजहांपुर में भी फर्जी बिल बनाकर कई ट्रक खाद्यान्न एफसीआई के गोदाम से गायब किया गया था। उस समय गोदाम के प्रभारी हनीफ अंसारी ही था। स्थानीय स्तर पर इस मामले में कोई खास कार्रवाई न होने पर शासन ने एसआईटी को इसकी जांच सौंप दी। इसके बाद वर्ष 2010 में लखनऊ एसआईटी के थाने में इंस्पेक्टर राकेश चंद्र शर्मा की ओर से गोदाम प्रभारी हनीफ समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब इसकी विवेचना एसआईटी के इंस्पेक्टर आरपी सिंह कर रहे हैं। जांच में हनीफ अंसारी दोषी पाया गया लेकिन गिरफ्तारी न हो पाने के चलते कोर्ट से उसके गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। साथ ही कुर्की की तैयारी शुरू हो गई थी। एसआईटी ने इस मामले में आईजी रमित शर्मा की मदद मांगी तो उन्होंने बारादरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार को एसआईटी की टीम और जगतपुर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने हनीफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को एसआईटी लखनऊ ने उसे जेल भेज दिया है। इस मामले में कई आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed