{"_id":"68990bd9f5513b5c24078c81","slug":"sisters-helpless-officers-careless-travelling-in-buses-amid-jostling-bareilly-news-c-4-vns1074-701396-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बहनें बेबस, अफसर बेपरवाह... धक्कामुक्की के बीच बसों में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बहनें बेबस, अफसर बेपरवाह... धक्कामुक्की के बीच बसों में सफर
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली बहनों और सहयात्रियों का आंकड़ा इस बार पिछले साल के मुकाबले दोगुने से ज्यादा पहुंच गया। रविवार को तीसरे दिन भी बहनों ने तमाम दिक्कतों के बीच मुफ्त यात्रा की। घर वापसी के दौरान बस अड्डों पर काफी भीड़ रही। लंबे इंतजार के बाद बस आई तो कुछ ही देर में फुल हो गई। बसों में चढ़ने-उतरने में धक्कामुक्की झेलनी पड़ी। इन दिक्कतों के बाद भी अफसर बेपरवाह रहे।
रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी। उनके साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा थी। शुक्रवार सुबह छह से रविवार शाम तक 1.18 लाख से ज्यादा बहनों और सहयात्रियों ने बसों में मुफ्त यात्रा की। इनका किराया 1.70 करोड़ से ज्यादा बनता है। कई रूटों पर बसों में मारामारी रही। ट्रेनें भी फुल होकर चलीं। रोडवेज ने लोकल रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया, लेकिन रविवार को भीड़ के कारण यह व्यवस्था नाकाफी रही। ऐसे में महिलाओं को खासी परेशानी हुई। कई मार्गों के लिए बसें कम पड़ गईं।
इधर, जंक्शन के प्लेटफार्मों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। कोच में सीट कब्जाने के लिए यात्रियों में होड़ लगी रही। दिव्यांग सीटों पर भी सामान्य यात्रियों का कब्जा रहा। सीट पाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -
डग्गामारी रोकने के लिए सर्वे के नाम पर खानापूरी
- रक्षाबंधन पर डग्गामारी न हो इसके लिए पूरे परिक्षेत्र में ऐसे रूटों का सर्वे कराकर अभियान चलाने का आदेश दिया गया था, जहां डग्गामारी होती है। बदायूं, बरेली, पीलीभीत और रुहेलखंड डिपो के लोकल रूटों का सर्वे न कराए जाने के कारण रविवार को भी इन रूटों पर डग्गामार वाहनों ने फर्राटा भरा। शाम को छह बजे के बाद कई रूटों पर बसें न होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
84 हजार बहनों ने 34 हजार से ज्यादा सहयात्रियों साथ की मुफ्त यात्रा
- परिक्षेत्र की रोडवेज बसों में शुक्रवार सुबह छह बजे से शनिवार रात 12 बजे तक 84 हजार से ज्यादा से ज्यादा बहनों ने 34 हजार से ज्यादा सहयात्रियों के साथ मुफ्त यात्रा की। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि अंतिम आंकड़ा रविवार रात 12 बजे के बाद आएगा। मुफ्त यात्रा का लाख देने वाली बहनों और सहयात्रियों की संख्या दो लाख तक पहुंचने का अनुमान है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एसी बसों के आवागमन का समय गड़बड़ाया, आरक्षित टिकट वाले यात्री परेशान
बरेली। रक्षाबंधन पर रोडवेज की एसी बसों के संचालन का समय गड़बड़ा गया। इस कारण पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्रियों ने टिकट निरस्त कराकर यात्रा के लिए दूसरे माध्यम चुने तो उनको किराया रिफंड नहीं हुआ। बरेली से दिल्ली के लिए टिकट बुक कराने वाले जागृति नगर निवासी मुकेश रस्तोगी ने बताया कि बस आने का समय दोपहर एक बजे था, लेकिन दो बजे तक बस नहीं आई। ऐसे में उन्होंने टिकट निरस्त करा दिया। दरअसल, पिछले दिनों शताब्दी श्रेणी की एक बस रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। शनिवार और रविवार को दो एसी बसें खराब हो गईं। इस कारण यह समस्या हुई।