फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sirens will ring in the city today

Bareilly News: शहर में आज बजेगा सायरन

Thu, 05 Feb 2026 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sirens will ring in the city today
बरेली। हवाई हमले की चेतावनी के लिए नागरिक सुरक्षा करो की ओर से शहर में लगाए गए इलेक्ट्रिक सायरनों को ठीक करा दिया गया है। अब सभी सायरन प्रत्येक माह की पांच तारीख (यदि अवकाश हो तो अगले कार्य दिवस) को 30 सेकेंड के लिए चेक किए जाएंगे। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को सभी सायरनों को ध्वनित किया जाना है। नागरिक सुरक्षा कोर के उपनियंत्रक राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि काफी समय से ध्वनित न किए जाने के कारण सायरन अक्रियाशील हो गए थे। ये सायरन गढ़ी चौकी, किला थाना, सिटी पोस्ट ऑफिस, कोहाड़ापीर चौकी, कोतवाली, महिला थाना, बारादरी थाना, प्रेमनगर थाना, केंद्रीय कारागार, आईवीआरआई, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज और नागरिक सुरक्षा कोर के मुख्य कार्यालय पर लगे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed