{"_id":"67dc72ab9738bdb40c0f923f","slug":"sirauli-police-released-the-kingpin-and-sent-his-fellow-smuggler-to-jail-bareilly-news-c-400-1-ala1001-671-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिरौली पुलिस ने सरगना को छोड़ा, साथी तस्कर को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिरौली पुलिस ने सरगना को छोड़ा, साथी तस्कर को भेजा जेल
विज्ञापन
सिरौली। पुलिस ने एक और सरगना को छोड़ दिया, जबकि उसके साथी तस्कर को नाममात्र की अफीम दिखाकर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि अफीम एक के पास ही मिला, जबकि अन्य के पास कुछ नहीं निकला।
सिरौली इलाके में छह गांवों में अफीम की तस्करी जोरों पर है। पुलिस भी इससे अनजान नहीं है। गांव शाहपुर, अंजनी, बरसेर, आलमपुर, लभारी, रुखाड़ा में अफीम, डोडा आदि मादक पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है। बताया जाता है कि अधिकारियों का दबाव बढ़ने पर पुलिस कभी-कभार तस्करों के किरायेदारों, जो दिहाड़ी पर खेप पहुंचाते हैं, उनको पकड़ कर जेल भेज देती है। इससे असल तस्कर बच निकलते हैं।
बृहस्पतिवार को सिरौली पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा था। हालांकि दो को पुलिस आरोपी मान रही है, जिनके पास से बड़ी मात्रा में अफीम बरामद हुई थी। पुलिस ने रामपुर की तहसील शाहबाद के गांव नबीगंज के श्रीपाल को 220 ग्राम अफीम बरामद दिखाकर एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। उसके गांव का ही मुकेश को वांछित दिखा दिया, जबकि सिरौली के गांव शाहपुर का एक सरगना छोड़ दिया। संवाद