फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sir .. quota ration is over, how will the whole month be cut

साहब.. कोटे का राशन खत्म हो गया, पूरा महीना कैसे कटेगा

Wed, 08 Apr 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sir .. quota ration is over, how will the whole month be cut
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में राशन बांटता एक कोटेदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सुभाषनगर की कई महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को सुनाया दर्द

विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर की महिलाओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अफसरों को अपनी दिक्कत बताई। कहा- एक तारीख को कोटे की दुकान पर जो पांच-छह किलो राशन मिला था, वो तो खत्म हो गया। अभी तो पूरा महीना बाकी है। काम न मिलने से हाथ खाली हैं। ऐसे में बच्चों का पेट कैसे भरें।
सुभाषनगर में कोरोना संक्रमित एक परिवार मिलने के बाद से मोहल्ले का बड़ा हिस्से को सील कर दिया गया था। इससे यहां रहने वाले आर्थिक तौर से कमजोर सैकड़ों परिवार के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो रहे हैं। कलक्ट्रेट पहुंची सुभाषनगर की कई महिलाओं ने बताया कि उनके घर में राशन खत्म हो गया था। मुन्नीदेवी ने बताया कि एक अप्रैल को पांच-छह किलो राशन मिला था। इससे कुछ दिन तो कट गए लेकिन पूरा महीना कैसे कटेगा। लॉकडाउन में कोई काम नहीं मिल रहा। इसी तरह दूसरी महिलाओं ने भी घर में राशन न होने की शिकायत की।
विज्ञापन

पिता को गंभीर बीमारी, फिर भी केंसिल कर दिया राशनकार्ड

सुभाषनगर की रहने वाली ज्योति ने दवाइयों और जांच के कागज दिखाते हुए बताया कि उनके पिता गंभीर बीमारी के शिकार है। लंबे समय से काम पर नहीं जा रहे है। राशनकार्ड पर पहले सात यूनिट पर 35 किलो राशन मिल जाता था। इससे परिवार की गाड़ी खिंच जाती थी लेकिन उसका राशनकार्ड रद्द कर दिया गया है। कोटे का राशन मिलना बंद होने से परिवार एक-एक दाने को मोहताज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed