{"_id":"f33127a9faf5be4d490ae3be5d2bade6","slug":"sir-my-husband-are-on-the-atrocities-in-oman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, ओमान में मेरे पति पर हो रहे जुल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, ओमान में मेरे पति पर हो रहे जुल्म
बरेली
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मकान के लिए जेवर बेचकर आशिया ने अपने कारपेंटर पति को ओमान तो भिजवा दिया, लेकिन वहां उस पर हो रहे जुल्मों से वह परेशान है। बाकरगंज के इसरार हुसैन ने उसे बढ़ईगीरी के लिए बुलाया था। अब वह सारे दिन काम कराने के बाद उसे कमरे में बंद कर देता है। पीड़िता ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
थाना किला के जसौली मुराव वाली गली निवासी आशिया ने बताया कि बाकरगंज में कल्लू मियां की मजार के पास इसरार हुसैन उर्फ छुटक्का का घर है। वह ओमान में बढ़ईगीरी का काम करता है। वह अपनी पत्नी बब्बो के जरिए शहर के बेरोजगारों को फंसाने के बाद ओमान बुलाकर मजदूरी करवाता है। उसके पति नौशाद के मोबाइल पर सितंबर में इसरार का फोन आया। कहने लगा, ओमान चले आओ। यहां उसे बढ़ई का काम दिलवा देगा। यहां काम नहीं चल रहा था, इसलिए नौशाद ने ओमान जाने का मन बना लिया। आशिया ने अपने जेवर बेचने के बाद कुछ कर्ज लेकर 1.10 लाख रुपये का इंतजाम किया। वीजा आया तो डेढ़ सौ रियाल वेतन लिखा था। एक अक्तूबर, 2015 को नौशाद दिल्ली से ओमान रवाना हो गया। वहां पहुंचने पर इसरार ने उसे एक कंपनी के फोरमैन को सौंप दिया। बताया गया कि अब सिर्फ 80 रियाल ही मिलेंगे। आरोप है कि इसरार उसके पति पर जुल्म करा रहा है। वह उससे दिनभर जंगल में मेहनत का काम कराने के बाद रात को कमरे में बंद कर देता है। उसका पासपोर्ट भी छीन लिया है। नौशाद चुपचाप फोन कर लेता है। जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। आशिया का कहना है कि इसरार की पत्नी बब्बो ने उसके पीछे भी गुंडे लगा दिए हैं। उसने मामले की शिकायत इंस्पेक्टर किला से की तो उन्होंने भी टरका दिया। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन का कहना है कि आशिया की शिकायत मिली है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
फोटो----
मेरे पति को वापस बुलवा लो
डीआईजी से मुलाकात कर आशिया ने कहा कि उसके पति की जान खतरे में हैं। उसे वापस बुलवाया जाए। उसने आरोप लगाया कि उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।