फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Singer Sunidhi Chauhan rocked the 'Inversia' Star Night in Bareilly

Bareilly News: सिंगर सुनिधि चौहान ने 'इन्वर्शिया' में मचाया धमाल, स्टार नाइट में बांधा समां, झूम उठे युवा

Wed, 25 Feb 2026 10:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 10:05 AM IST
सार

बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के वार्षिक उत्सव 'इन्वर्शिया (स्वरंग)' की स्टार नाइट में बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान के गानों पर युवा जमकर झूमे। उन्होंने अपने सुपरहिट गीत ‘क्रेजी किया रे’ से शुरुआत की तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। 

विज्ञापन
Singer Sunidhi Chauhan rocked the 'Inversia' Star Night in Bareilly
सिंगर सुनिधि चौहान - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के वार्षिक महोत्सव ‘इन्वर्शिया-2026 (स्वरंग)’ में मंगलवार को आयोजित स्टार नाइट में बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान ने अपनी दमदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनका लाइव कॉन्सर्ट ऊर्जा, रोमांच और संगीत से भरपूर रहा। विद्यार्थियों और दर्शकों ने इसका जमकर आनंद लिया।

विज्ञापन


मंच पर आते ही सुनिधि का जोरदार स्वागत हुआ। जैसे ही उन्होंने अपने सुपरहिट गीत ‘क्रेजी किया रे’ से शुरुआत की, पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। इसके बाद हल्का हल्का सुरूर है, झूम बराबर झूम बराबर झूम, सजना जी वारी-वारी जाऊं मैं, मेरा इश्क सूफियाना और अन्य लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को संगीतमय बना दिया। 

विज्ञापन

Singer Sunidhi Chauhan rocked the 'Inversia' Star Night in Bareilly
इन्वर्शिया कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी - फोटो : संवाद
गानों पर झूमे छात्र-छात्राएं 
तेज बीट्स, दमदार आवाज और शानदार लाइटिंग इफेक्ट्स ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विद्यार्थियों ने सुनिधि का अभिवादन किया। हर ओर रोशनी की चमक नजर आ रही थी। छात्र-छात्राएं ताल से ताल मिलाते नजर आए और कई युवा उनके साथ गानों के बोल गुनगुनाते दिखे। 

कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चौहान ने युवाओं से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के मंच पर प्रस्तुति देना उनके लिए विशेष अनुभव है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम और प्रति कुलाधिपति पार्थ गौतम ने विद्यार्थियों के साथ सेल्फी खिंचवाईं और इन्वर्शिया-2026 के समापन की घोषणा की।

Singer Sunidhi Chauhan rocked the 'Inversia' Star Night in Bareilly
सुनिधि चौहान ने सुपरहिट गीतों से बांधा समां - फोटो : संवाद

परफॉर्मर ऑफ द डे बनीं अंजली व मानसी
इससे पहले आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘संगम 3.0’ में अंजली एवं मानसी परफॉर्मर ऑफ द डे बनीं। इसमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, हिप-हॉप डांस, समूह गायन व एकल गायन की प्रस्तुतियां दी गईं। रेट्रो गीत भी छाए रहे। एक विदेशी छात्र ने बॉलीवुड गीत गाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। निर्णायक मंडल में लिपि नोगाई एवं मंजू बजाज शामिल रहे। समूह नृत्य में द रूल ब्रेकर्स ने फ्यूजन नृत्य के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। एकल प्रस्तुति में शौर्य, युगल गायन में कशिश एवं प्रियांश, एकल गायन में मौसम विजेता बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed