{"_id":"57cdd0e14f1c1ba830318854","slug":"simo-will-take-super-specialty-hospital-opd","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एसीएमओ संभालेंगे ओपीडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एसीएमओ संभालेंगे ओपीडी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी पंकज यादव के सख्ती दिखाते ही स्पेशियलिटी अस्पताल को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। नए भवन में 15 सितंबर तक हर हाल में ओपीडी शुरू करनी है। सोमवार को एडी हेल्थ और सीएमओ ने दौरा कर बिजली का कनेक्शन और छिटपुट कार्य को पूरा करने को कह दिया है। डॉक्टराें की कमी के चलते एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, सीएचसी, पीएचसी के चिकित्सक यहां बैठकर मरीज देखेंगे।
एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा और सीएमओ डॉ. विजय यादव दोपहर एक बजे मानसिक अस्पताल परिसर में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे। यहां ओपीडी भवन के बचे कार्यों को 15 सितंबर तक पूरा करने को कहा गया है। इसमें टाइल्स और फर्नीचर का काम बचा है। बिजली विभाग से बात कर 80 केवी का कनेक्शन मानसिक अस्पताल से ओपीडी चलाने को दिया जाएगा। यह अस्थायी कनेक्शन होगा। मानसिक अस्पताल में 300केवी का कनेक्शन हैं। सबसे बड़ी समस्या डॉक्टराें की आ रही है। इसे पूरा करने के लिए जिला अस्पताल और सीएमओ से अटैच चिकित्सकों को यहां तैनात किया जाएगा। जब चिकित्सक शासन की ओर से मिल जाएंगे तो इन्हें रिलीव करेंगे।
ओपीडी के लिए चाहिए दस डॉक्टर
सीएमओ से अटैच करीब सात डॉक्टर अभी प्रशासनिक पद देख रहे हैं। इनको दो बजे तक की ओपीडी दी जा सकती है। इसमें एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ और मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं। अतिरिक्त स्टॉफ की कमी जिला अस्पताल की सीएमएस पूरी करेंगे। यहां मरीज भर्ती नहीं होंगे इसलिए नर्सों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
मानव संसाधन के लिए शासन को पत्र लिखा है। उनके आने से पहले ही 15 सितंबर से ओपीडी शुरू करनी है। इसलिए जिला अस्पताल, सीएमओ से अटैच कुछ डॉक्टरों को यहां तैनात करेंगे।
डॉ. सुबोध शर्मा, एडी हेल्थ