खेत में 'खजाना': जुताई करते वक्त मिला कलश, मालिक और मजदूरों ने आपस में बांटा; चांदी के 12 सिक्के बरामद
कुंवरपुर बंजरिया गांव में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय जमीन में दबा कलश मिला। कलश में चांदी के सिक्के थे। बताया जा रहा है कि खेत मालिक और मजदूरों ने सिक्के बांट लिए। पुलिस ने 12 सिक्के बरामद किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के कुंवरपुर बंजरिया गांव में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय एक किसान को जमीन में दबा कलश मिला। चर्चा है कि कलश में चांदी के सिक्के थे। चांदी के सिक्कों के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।
कुंवरपुर बंजरिया के जंगल में किसान सुखपाल ने खेत की मिट्टी बेची थी। जमीन को समतल कराने के बाद शुक्रवार को वह ढेंचा की फसल बोने के लिए ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। गांव में चर्चा है कि जुताई के दौरान खेत की एक मेड़ पर कलश मिला। उसमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे।
आपस में बांट लिए सिक्के
मजदूरों और खेत मालिक ने सिक्के आपस में बांट लिए। खेत में खजाना मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गई, लेकिन मालिक ने किसी को भी खेत में घुसने नहीं दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने चांदी के 12 सिक्के बरामद किए हैं।
Bareilly News: 70 साल की महिला ने अपने ही घर में रची लूट की साजिश, खुलासा होने पर पति हैरान
बताया जा रहा है कि कलश में मिले चांदी के सिक्के मुगलकालीन हैं। कलश में कितने सिक्के थे, इसका पता नहीं चल सकता है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक चेतराम वर्मा ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच कराई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.