{"_id":"64da9415cb33199879019d34","slug":"silent-procession-taken-out-on-partition-day-bareilly-news-c-4-noi1138-227754-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला
विज्ञापन
बरेली। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की अगुवाई में हरि मंदिर बरातघर से मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस के समापन पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि विभाजन कांग्रेस और मुस्लिम लीग की ऐसी करतूत है जिसके जख्म कभी नहीं भर सकते। कांग्रेस और मुस्लिम लीग की यह कम्युनल जुगलबंदी आज भी जारी है। इनके हाथ में आज भी विभाजन का खंजर है। इस जुर्म और जुल्म की जहरीली जुगलबंदी के जाल से सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सियासी स्वार्थ के लिए सांप्रदायिक शक्तियां आज भी नए चोले में पुराने खेल की साजिश रच रही हैं। हमें आजादी के उत्सव के जुनून में विभाजन के जख्मों को नहीं भूलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत काल में इतिहास की इस विभीषिका को नई पीढ़ी को याद कराया है। विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, प्रवक्ता अंकित महेश्वरी, लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र अटल, भाजपा नेता गुलशन आंनद, विहिप नेता पवन अरोड़ा, पूर्व उपसभापति अतुल कपूर आदि मौजूद रहे।
शहीदों के नाम पर रोपे पौधे
मेरा हक फाउंडेशन की ओर से सोमवार को मेरी माटी मेरा देश मुहिम के तहत शहीदों के नाम पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत आईजी डॉ. राकेश कुमार के आवास परिसर में पौधरोपण से की गई। फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने बताया कि देशभर में एक करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने फरहत नकवी के साथ शहीदों के नाम पर पौधे लगाए। उन्होंने पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई।