{"_id":"0ca5c11cb0745d39fb122e3f4f973961","slug":"silence-on-code-violations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर चुप्पी
बरेली
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलीकॉप्टर से सपा के एमएलसी प्रत्याशी घनश्याम लोधी के लिए बरेली आए ए और बी फार्म पर भाजपा सहित तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने चुप्पी साध ली है। भाजपा ने अपनी ओर से कोई कार्रवाई के प्रयास नहीं किए। मुद्दई सुस्त गवाह चुस्त जैसे इस प्रकरण में दूसरे संगठन आगे आ रहे हैं लेकिन हो कुछ नहीं रहा है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष से इस बारे में पूछा गया तो उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है। मंगलवार को शिव सेना ने प्रेक्षक से शिकायत की थी। बुधवार की देर शाम शहर के प्रमुख संगठनों के लोगों ने सर्किट हाउस में प्रेक्षक से मुलाकात करके आचार संहिता के उल्लंघन का मुद्दा रखा। प्रेक्षक ने इस शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी से ब्योरा तलब किया है।
देर शाम ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी तथा शहर के सभ्रांत नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस में आयोग के प्रेक्षक से मिला। उन्होंने तर्क रखा कि सपा प्रत्याशी ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। प्रत्याशी बदलने पर उनका बी फार्म मुख्यमंत्री के ओएसडी जगदेव सिंह लेकर आए थे। जो कि आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। इसलिए उनका नामांकन निरस्त किया जाए। प्रेक्षक से शिकायत करने वालों में हरिओम गौतम, मोनू पांडे, दीप किशोर शर्मा सहित कई दर्जन लोग थे।
विज्ञापन
एमएलसी (स्थानीय प्राधिकारी) के लिए सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन सपा ने आनन फानन में अनिल शर्मा को बदलकर घनश्याम लोधी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। पर्चा दाखिल करने में कुछ ही घंटे बचे थे, इसीलिए समाजवादी पार्टी ने हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री के ओएसडी जगदेव सिंह को फार्म ए और बी लेकर बरेली भेजा। ओएसडी जगदेव सिंह ने दोनों फार्म सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव की मौजूदगी में अधिकृत प्रत्याशी घनश्याम लोधी को सौंपे। इसके बाद नामांकन हुआ, पुलिस लाइन में उतरे हेलीकाप्टर की सुरक्षा में पुलिस जुटी। ओएसडी की अगवानी एसपी सिटी समीर सौरभ आदि ने की।
‘संगठन के पदाधिकारियों और विधायकों से बात करके साक्ष्य के आधार पर आयोग में शिकायत करेंगे। इसे मुद्दा बनाएं और जरूरत पड़ी तो न्याय के लिए अदालत का दरबाजा खटखटाएंगे।’ डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा
‘स्थानीय स्तर पर शिकायत की जा चुकी है,अब इसे विधानसभा में रखा जाएगा। क्योंकि आचार संहिता के दौरान ऐसा करके सपा ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है।’ राजेश अग्रवाल, कैंट विधायक